Name Numerology Impact On Life: अंक ज्योतिष में जितना मूलांक और भाग्यांक महत्वपूर्ण होता है, उतना ही व्यक्ति का नाम और नाम की स्पेलिंग भी महत्वपूर्ण होता है। यदि नाम की शुरूआत शुभ अक्षर से हो तो अच्छा रहता है।
व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि आपके मूलांक और भाग्यांक से आपके नाम का मैच नहीं होता है, तो व्यक्ति का जीवन असंतुलित हो सकता है। जब नाम, भाग्यांक और मूलांक एक दूसरे को सहयोग करते हैं, तो व्यक्ति जीवन में तेजी से उन्नति करता है और सफलता के नए आयाम तक पहुंचता है।
बॉलीवुड के कई सितारें ऐसे हैं जिन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग अलग रखी है। किसी एक लेटर को जोड़ लेना या हटा देना। इन सितारों में अजय देवगन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और तृप्ति डिमरी जैसे कई नाम शामिल हैं। अजय देवगन ने अपने सरनेम से a हटा दिया है, तो तृप्ति डिमरी ने अपने नाम में एक i को जोड़ लिया है। लेकिन ऐसा क्यों?
न्यूमरोलॉजी में हर अक्षर को एक संख्या से जोड़ा जाता है और इन संख्याओं का जोड़ व्यक्ति की एनर्जी प्रोफाइल बनाता है। माना जाता है कि जब नाम की संख्या व्यक्ति के जन्मांक या भाग्यांक से मेल खाती है, तो जीवन में संतुलन बना रहता है। यह संतुलन करियर में सफलता, आर्थिक स्थिरता और पहचान दिलाता है।
नाम एक ऐसा शब्द, जिसे आप जीवन में हजारों बार लिखते, बोलते और सुनते हैं।दिलचस्प बात यह है कि कई लोग नाम में मामूली बदलाव-जैसे एक अक्षर जोड़ना या हटाना-करके सकारात्मक बदलाव महसूस करने का दावा करते हैं। न्यूमरोलॉजिस्ट इसे वाइब्रेशन शिफ्ट कहते हैं, यानी नाम की ऊर्जा का बेहतर दिशा में बदलना।
अंक ज्योतिष के अनुसार नाम का हर अक्षर जीवन में एक विशेष ऊर्जा और वाइब्रेशन देता है। नाम में एक अक्षर का बदलाव नाम की कुल संख्या को बदल देती है, जिससे व्यक्ति की एनर्जी प्रोफाइल प्रभावित होती है। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन अंक ज्योतिष में इसे प्रभावशाली माना जाता है।
न्यूमरोलॉजी में व्यक्ति का नाम, जन्म की तारीख और भाग्य अंक के बीच तालमेल होना चाहिए। यदि इन तीनों में सामंजस्य बना रहता है, तो जीवन में संतुलन और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
अंक ज्योतिष में नाम की सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार और उसके सरल संवाद पर भी पड़ती है और इसका सीधा असर हमारे जीवन के रिश्तों व वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है। हालांकि, किसी भी रिश्ते की मजबूती आपसी विश्वास, सम्मान और समझ पर निर्भर करती है।
आज भी कई परिवारों में बच्चे का नाम रखते समय राशि, नक्षत्र और न्यूमरोलॉजी को ध्यान में रखा जाता हैं। हालांकि, यह पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय होता है। बच्चों के जन्म के बाद नाम का चुनाव करते समय उसका उच्चारण, उसका अर्थ और उसका महत्व मायने रखता है।
ये भी पढ़ें-
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके नाम की स्पेलिंग बदलने की चर्चा होती रही है। इनमें अजय देवगन, तृप्ति डिमरी, आयुष्मान खुराना व करिश्मा कपूर समेत कई नाम शामिल हैं।
इन सेलिब्रिटीज के नाम में किए गए बदलाव को हमेशा नेम न्यूमरोलॉजी सो जोड़कर देखा गया है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि इनकी सफलता के पीछे नाम की स्पेलिंग में किए गए बदलाव कारण हैं। इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, प्रतिभा, सही अवसर और लगातार किया गया काम भी है।