मकर संक्रांति (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का करें दान? जानिए सिर्फ एक क्लिक में

Makar Sankranti Horoscope: मकर संक्रांति पर किया गया सही दान बदल सकता है आपका भाग्य। जानिए राशि अनुसार कौन-सी वस्तु दान करना होता है शुभ और कैसे मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद।

सीमा कुमारी

Makar Sankranti Significance: आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टि से मकर संक्रांति का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। जो हर साल की तरह इस वर्ष भी 14 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य देवता की पूजा का महत्व तब और ज्यादा बढ़ जाता है, जब मकर संक्रांति का पावन पर्व आता है क्योंकि इसी दिन सूर्य देवत धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

ज्योतिष के अनुसार इस दिन किए गए दान और पुण्य कर्म अन्य दिनों की तुलना में अधिक फलदायी होते हैं।मकर संक्रांति पर ज्योतिष के अनुसार हर राशि के लिए अलग-अलग दान शुभ माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन आखिर किस राशि के लोगों को कौन सा दान करना अत्यधिक पुण्यदायी साबित हो सकता है।

अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करें

मेष

ज्योतिषयों के अनुसार, मकर संक्रांति पर मेष राशि वालों को तिल का दान करना चाहिए। सुबह सूर्योदय के समय तिल या तिल का तेल गरीबों या मंदिर में देने से धन की वृद्धि, आर्थिक समृद्धि और जीवन में खुशहाली आती है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोग गाय को हरा चारा या दूध का दान करें। इससे जीवन में सुख-शांति और परिवार में सौभाग्य बढ़ता है। धार्मिक पुण्य प्राप्त होता है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

मिथुन

मकर संक्रांति के दिन मिथुन राशि के लोग चावल का दान करें। जरूरतमंदों को सुबह-सवेरे चावल देने से मानसिक शांति मिलती है, घर और कार्यस्थल में सफलता आती है और जीवन में संतुलन बना रहता है।

कर्क

कर्क राशि वालों को वस्त्र या कपड़े दान करने चाहिए। अनाथ बच्चों या गरीबों को कपड़े देने से परिवार में सौभाग्य आता है, सामाजिक मान-सम्मान बढ़ता है और धार्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है।

सिंह

सिंह राशि वाले गुड़ और तिल का दान करें। यह दान भाग्यवर्धन करता है, जीवन में लक्ष्मी कृपा बनी रहती है और धन-संपत्ति की वृद्धि होती है। सुबह का समय दान के लिए विशेष शुभ माना जाता है।

कन्या

कन्या राशि वाले दाल या अनाज का दान करें। जरूरतमंदों को दाल देने से स्वास्थ्य बेहतर होता है, घर और कार्य में संतुलन बना रहता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

तुला

तुला राशि के लोग दूध या घी का दान करें। मंदिर या गरीबों को सुबह दूध देने से घर-परिवार में खुशहाली आती है, धार्मिक पुण्य बढ़ता है और जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले तिल या तिल का तेल दें। इससे आर्थिक लाभ होता है, बाधाओं का नाश होता है और घर-परिवार में शांति बनी रहती है। यह दान सुबह-सवेरे करना सबसे शुभ माना जाता है।

धनु

धनु राशि के लोग चावल या गुड़ का दान करें। गरीबों या मंदिर में दान देने से घर में सुख-शांति आती है, धन की वृद्धि होती है और परिवार में ऐश्वर्य बना रहता है।

मकर

मकर राशि वाले तिल या तिल से बनी मिठाई का दान करें। यह दान सौभाग्य और धन बढ़ाने में मदद करता है। घर में खुशहाली बनी रहती है और जीवन में लक्ष्मी कृपा आती है।

कुम्भ

कुम्भ राशि वाले वस्त्र या दाल का दान करें। जरूरतमंदों को यह दान देने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है, घर में शांति रहती है और धार्मिक पुण्य प्राप्त होता है।

मीन

मीन राशि वाले जल या दूध का दान करें। नदी, कुएँ या मंदिर में जल चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है, पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार