मां दुर्गा (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Maa Durga : गुप्त नवरात्रि में इन वस्तुओं के दान से बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, अड़चनें होंगी दूर

Maa Durga Blessings: गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए किन चीजों का दान करने से मां की कृपा प्राप्त होती है बाधाएं दूर होती है।

सीमा कुमारी

Gupt Navratri Daan Benefits: सनातन परंपरा में गुप्त नवरात्रि को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक साधना का समय माना गया है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि की तुलना में यह पर्व अधिकतर साधना, मंत्र जाप और देवी आराधना के लिए प्रसिद्ध है।

इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुप्त नवरात्र में व्रत और साधना करने के अलावा दान का विशेष महत्व है।

साधारण दान से अलग, इस दौरान गुप्त और श्रद्धापूर्वक किया गया दान बहुत जल्दी फल देता है। मां दुर्गा की कृपा से न सिर्फ मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि जीवन में तरक्की के नए रास्ते भी खुलते हैं। आइए जानते है गुप्त नवरात्रि में किन चीजों का दान करना चाहिए?

गुप्त नवरात्रि में दान का महत्व

गुप्त नवरात्रि में दान को जितना गुप्त रखा जाए, उसका फल उतना ही अधिक मिलता है। गरुड़ पुराण और अन्य शास्त्रों में कहा गया है कि इस अवधि में किया गया दान पूर्व जन्मों के पापों को कम करता है और सौभाग्य बढ़ाता है। दान करते समय मनोकामना मन में रखकर चुपचाप दान करना चाहिए

  • अनाज का दान करें

चावल या गेहूं का दान करने से घर में अन्नपूर्णा माता की कृपा बनी रहती है। इससे कभी धन की कमी नहीं होती।

  • वस्त्र दान करें

किसी गरीब या जरूरतमंद को नए वस्त्र दान करने से जीवन में सुख और शांति आती है।

  • श्रृंगार सामग्री का दान करें

सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, चूड़ी, बिंदी और मेहंदी दान करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखी होता है और तरक्की के नए द्वार खुलते हैं।

  • फलों का दान करें

मौसमी फल दान करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

  • मिठाई का दान करें

जरूरतमंदों में मिठाई बांटने से रिश्तों में मिठास आती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।गुप्त दान की महिमा को वेदों में बहुत ऊंचा माना गया है।

जैसे एक हाथ से दान करो, तो दूसरे हाथ को पता नहीं चलना चाहिए। इसका अर्थ यह है कि दान को दिखावे से दूर रखना चाहिए। गुप्त नवरात्रि में ऐसा करने से माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं और विशेष आशीर्वाद देती हैं।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात