मां दुर्गा (सौ.जैमिनी) 
धर्म

Maa Durga: मंगलवार को आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी, इस विधि से करें पूजा, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी

Maa Durga Worship: आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए इस दिन का शुभ मुहूर्त, पूजा की सही विधि और विशेष महत्व।

सीमा कुमारी

Masik Durgashtami Puja:  मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को समर्पित मासिक दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाता हैं। धार्मिक ग्रथों में बताया गया है कि, इस दिन जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साथ ही जीवन के सभी कष्ट भी दूर होते हैं। आइए यहां जानते हैं मासिक दुर्गाोष्टमी पूजा मुहूर्त और मंत्र के बारे में।

मासिक दुर्गाष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस बार अष्टमी तिथि 21 जुलाई को तड़के से ही प्रारंभ होकर समाप्त होगी । आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त या अपने अनुसार सुविधाजनक समय पर पूजा कर सकते हैं।

प्रातः काल (ब्रह्म मुहूर्त)- सुबह 04:00 बजे से 06:00 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- दिन में 11:47 बजे से 12:35 बजे तक

मासिक दुर्गाष्टमी पर कैसे करें मां दुर्गा की पूजा ?

  • मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें।
  • घर के मंदिर या पूजा स्थल को साफ कर माता की प्रतिमा चौकी पर स्थापित करें।
  • माता को लाल चुनरी, लाल फूल, रोली, अक्षत, सिंदूर आदि अर्पित करें।
  • खीर व मौसमी फल का भोग चढ़ाएं।
  • घी का दीपक और धूप जलाकर माता के सामने रखें।
  • सच्चे मन से दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • माता पार्वती के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
  • माता की आरती के साथ पूजा को संपन्न करें और माता को प्रणाम करें।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पर इन बातों का रखें ध्यान

  • सात्विकता और नियम का पालन करें

पूरे दिन सात्विक विचार रखें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।

  • फलाहार करें

यदि पूरे दिन निर्जला व्रत रखना संभव न हो, तो आप केवल फलाहार, दूध और चाय का सेवन कर सकते हैं।

  • सात्विक भोजन करें

इस दिन लहसुन, प्याज और मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें।

  • दान और कन्या पूजन करें

अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दें। संभव हो तो कन्या पूजन भी करें।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत क्यों है खास?

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इसी पावन तिथि पर आदिशक्ति मां दुर्गा का प्राकट्य हुआ था। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन व्रत रखने, दान करने और माता की उपासना करने से साधक को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है इसके अलावा, यह व्रत पारिवारिक शांति, धन-धान्य और आरोग्य प्रदान करने वाला माना जाता है।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया