व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ ही व्यक्ति के भाग्य में भी बदलाव आता है। इनमें सूर्य और चंद्र ग्रहण भी महत्वपूर्ण हैं। आपको चंद्रग्रहण के समय बरती जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट है। चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर खत्म होगा।
शास्त्रों में ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। अनदेखी करने से व्यक्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। तो ऐसे में आइए जानें चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें-
ज्योतिषियों की मानें तो, वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने वाला है। 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
इसके लिए सूतक मान्य नहीं होगा। हालांकि, ग्रहण के समय इन चीजों से जरूर परहेज करें। वहीं, ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान करें। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करें।
ग्रहण के दौरान क्या न करें
ज्योतिषियों की मानें तो, चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के समय भूलकर भी खाना न पकाएं। इस समय भोजन करने की भी मनाही होती है। अत: ग्रहण के समय खानपान से परहेज करें। बीमार व्यक्ति, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर खाने की अनुमति है।
ग्रहण के दौरान क्या करें