कार्तिक पूर्णिमा को चांदी और दूध का दान करने के परिणाम जान लें 
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा को चांदी और दूध का दान करने के परिणाम जान लें, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं

धार्मिक और ज्योतिष दोनों दृष्टि से कार्तिक महीने की पूर्णिमा को वर्ष का सबसे पवित्र और शुभ पूर्णिमा माना जाता है। इस दिन पूजा-अनुष्ठान और दीपदान जैसे कई कार्य किए जाते हैं।

सीमा कुमारी

kartik purnima 2024: धार्मिक और ज्योतिष दोनों दृष्टि से कार्तिक महीने की पूर्णिमा को वर्ष का सबसे पवित्र और शुभ पूर्णिमा माना जाता है। इस वर्ष 15 नवंबर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पूरे देशभर में मनाई जाएगी।

इसी दिन देव दीपावली और गुरू नानक जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन देश भर में लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान पुण्य भी करते हैं। इस दिन पूजा-अनुष्ठान और दीपदान जैसे कई कार्य किए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए

ज्योतिषयों की माने तो, कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही रूप में बहुत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए इस दिन दरवाजे से किसी भी जरूरतमंद या गरीब को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। इस दिन गरीब, जरूरतमंद, असहाय और बुजुर्गों से बुरा व्यवहार भी नहीं करना चाहिए।

कहा जाता है कि, कार्तिक पूर्णिमा का दिन दानपुण्य के लिए बहुत ही शुभ एवं पावन महीना होता है, लेकिन इस दिन चांदी के बर्तन या दूध जैसी चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। चांदी के बरतन और दूध के दान से चंद्र-दोष लग सकता है, जिससे आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस दिन ऐसी गलती भूल कर भी न करें।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के किसी कमरे में अंधेरा न रखें। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी माता अंधेरा देख आपके दरवाजे से लौट सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि घर के किसी कमरे में अंधेरा न हो।

कार्तिक पूर्णिमा को क्या करना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। इस दिन पूजा के समय लक्ष्मी जी को पीली कौड़ियां अर्पित करें और बाद में कौड़ियों को तिजोरी में रख दें। कहते है ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को जल अर्घ्य देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

ज्योतिष बताते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दीपदान अवश्य करना चाहिए। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

इस दिन घर की अच्छे से साफ-सफाई कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन माता तुलसी की भी पूजा करनी चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ने में मदद मिलेगी और परेशानियों मुक्ति मिलती हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच