Janmashtami Panchamrit Recipe 2026: जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के भोग में पंचामृत का विशेष महत्व है। दूध, दही, घी, शहद और मिश्री या गुड़ से तैयार किए जाने वाले पंचामृत न सिर्फ पूजा का हिस्सा है, बल्कि इसका स्वाद भी बेहद अमृत तुल्य और खास होता है।
जन्माष्टमी के अवसर पर अगर आप घर में पंचामृत बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस बार सामग्री की मात्रा याद रखने के लिए 1:2:4: 8:16 का आसान अनुपात याद रखें और इसे अपनाकर कान्हा जी का फेवरेट पंचामृत बनाएं।
पंचामृत यानी पांच सामग्री से मिलकर बनने वाला प्रसाद। इस खास अनुपात के अनुसार आपको 1 भाग घी, 2 भाग शहद, 4 भाग मिश्री, 8 भाग दही और 16 भाग दूध लेना है।
अगर छोटी मात्रा में पंचामृत बना रहे हैं तो आप इस मात्रा को आधा कर सकते हैं। आर इस तरह मात्रा रख सकते हैं:
1 चम्मच देसी घी
2 चम्मच शहद
4 चम्मच मिश्री
8 चम्मच ताजा दही
16 चम्मच दूध
2-3 तुलसी के पत्ते
सबसे पहले एक साफ-स्वच्छ बर्तन लें और उसमें 1 चम्मच देसी घी डालें। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह चलाने के बाद इसमें 4 चम्मच बारीक मिश्री डालें। इसके बाद 8 चम्मच ताजा दही डालें। ध्यान रखें कि दही बहुत ज्यादा खट्टी न हो। अब इसमें 16 चम्मच दूध डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। पंचामृत को तब तक चलाएं जब तक मिश्री अच्छी तरह घुल न जाए और सभी सामग्री एकसार न हो जाए।
आखिर में इसमें साफ किए हुए तुलसी के पत्ते डालें। इससे पंचामृत की खुशबू और स्वाद दोनों बेहतर हो जाते हैं। इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए।
चूंकि इसमें दूध और दही का मिश्रण है, इसलिए भोग के लिए इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री भी ताजी और साफ होनी चाहिए। पंचामृत को हमेशा त्वरित ही बनाएं।