ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनि देव हुए प्रसन्न, तो समझ लीजिए जीवन के सारे कष्ट दूर, ऐसे करें शनिदेव की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

शनि जयंती को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भक्तगण शनि देव को प्रसन्न करने के लिए व्रत के साथ कुछ उपाय भी करते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन की जाने वाली विशेष उपाय -

सीमा कुमारी

सूर्यपुत्र शनि देव को समर्पित  शनि जयंती  हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह जयंती 27 मई 2025 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शनि देव का जन्म हुआ था।

शनि जयंती को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भक्तगण शनि देव को प्रसन्न करने के लिए व्रत के साथ कुछ उपाय भी करते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन की जाने वाली विशेष उपाय -

शनि जयंती के दिन ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न

मिलेगी शनि देव की कृपा

शनि जयंती के दिन शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए आप इस दिन पर गरीबों व जरुरतमंद लोगों के बीच काले तिल, काली उड़द की दाल, तेल और जूते-चप्पल आदि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक को शनिदेव की असीम कृपा भक्तों पर सदेव बनी रहती हैं।

ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न

शनि जयंती के दिन शनि चालीसा के साथ हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना भी बड़ा शुभ माना जाता हैं। इसके अलावा एक पात्र में सरसों के तेल लें और उसमें अपनी छाया देखें। फिर उस तेल का दान कर दें। कहते हैं ऐसा करने से शनि ग्रह से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- शनि जयंती की सही तिथि जानिए, एक दृष्टि से राजा को रंक और रंक को राजा जो बना दें, शनिदेव की आराधना में करें इन मंत्रों का जाप

इन मंत्रों का करें जप

ज्योतिषयों के अनुसार,शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि बीज मंत्र – ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः ।। शनि गायत्री मंत्र – ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि । “ॐ शं शनैश्चराय नमः” “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” “ॐ शन्नो देविर्भिष्ठयः आपो भवन्तु पीतये। सय्योंरभीस्रवन्तुनः।। आदि का पाठ करना भी बड़ा शुभ होता है।

ना करें ये गलतियां

शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जातक को कुछ कार्योको करने से बचना चाहिए। क्योंकि, शनिदेव को कर्म फल दाता कहा जाता है। कहते है कुछ गलतियां ऐसा भी होती है जिसके चलते शनि देव आपसे क्रोधित हो सकते हैं इसलिए इस दिन जो भी व्यक्ति बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान करते हैं, दूसरों के साथ छल-कपट करते हैं या बेजुबानों को परेशान करते हैं,उन्हें कभी भी शनि देव की कृपा की प्राप्ति नहीं होती है।

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान