Rajpal Yadav With Premanand Maharaj (Source. YouTube) 
धर्म

संकट के बीच उम्मीद की किरण? प्रेमानंद महाराज ने दी थी राजपाल यादव को भविष्य की चेतावनी

Premanand Maharaj Video: राजपाल यादव इन दिनों कानूनी परेशानियों को लेकर सुर्खियों में हैं। तिहाड़ जेल से उनकी रिहाई को लेकर 12 फरवरी को अहम सुनवाई होनी है, जिससे परिवार और प्रशंसकों में उम्मीद जगी है।

सिमरन सिंह

Rajpal Yadav With Premanand Maharaj: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी परेशानियों को लेकर सुर्खियों में हैं। तिहाड़ जेल से उनकी रिहाई को लेकर 12 फरवरी को अहम सुनवाई होनी है, जिससे परिवार और प्रशंसकों में उम्मीद जगी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते नजर आते हैं। यह वीडियो दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है। अब लोग इसे दोबारा देख रहे हैं और कह रहे हैं कि शायद महाराज जी को आने वाले कठिन समय का आभास पहले ही हो गया था।

ठीक हो? एक साधारण सवाल, गहरा अर्थ

वीडियो में राजपाल यादव मुस्कुराते हुए महाराज के पास पहुंचते हैं। प्रेमानंद महाराज पूछते हैं, "ठीक हो?" राजपाल जवाब देते हैं, "आज ठीक हैं" उनका यह जवाब सुनकर महाराज मुस्कुरा देते हैं और कहते हैं कि राजपाल जी देशवासियों को हंसाते और मनोरंजन करते रहते हैं, जो बहुत पुण्य का काम है। यह संवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

गुरु स्मरण और आध्यात्मिक जुड़ाव

मुलाकात के दौरान राजपाल यादव अपने गुरु श्री पंडित देव प्रभाकर जी शास्त्री को याद करते हैं, जो 2020 में ब्रह्मलीन हो गए थे। उन्होंने बताया कि 1999 में उन्हें दीक्षा मिली थी और गुरुजी के साथ उन्होंने विश्व कल्याण के लिए सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्र यज्ञ और कई धार्मिक अनुष्ठान किए। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनय की दुनिया में सक्रिय रहने के बावजूद उनका आध्यात्मिक संबंध कभी टूटा नहीं।

जीवन का असली फायदा… महाराज की सीख

प्रेमानंद महाराज ने जीवन की सच्चाई पर गहरी बात कही। उन्होंने कहा, "जीवन का असली फायदा यही है कि मन भगवान से जुड़ा रहे। जीवन में विपत्तियां, दुख, अपनों से बिछड़ना और ऐसे हालत आती है कि जीना मुश्किल हो जाता है। आर्थिक परेशानियां, रिश्तों में दिक्कतें इन सबमें सिर्फ भगवान ही साथ देते हैं। अच्छे समय में लोग हाथ मिलाते हैं, लेकिन मुसीबत में आते देखकर किनारा कर लेते हैं, डरते हैं कि कहीं कुछ कह न दें। इसलिए भगवान का नाम जपो, स्मरण करते रहो, जीवन को आनंद से भर दो। हर मुश्किल से लड़ना सीखो, कभी हार मत मानो।" इन शब्दों को अब लोग मौजूदा परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं।

भावुक हुए राजपाल यादव

महाराज की बात सुनकर राजपाल भावुक हो गए और बोले, "आपको देखकर पूरा यकीन हो गया कि ईश्वर हैं। मैं बहुत कुछ कहना चाहता था, लेकिन अब कुछ बोल नहीं पा रहा।" यह वीडियो भजन मार्ग यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। हालिया कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि महाराज जी ने उस दिन जो कहा, वह आज सच साबित होता दिख रहा है। एक यूजर ने लिखा, "आज जेल में हैं, भगवान उनकी रक्षा करें" वहीं दूसरे ने कहा, "आर्थिक मुसीबत के कारण जेल गए, लेकिन महाराज जी ने पहले ही हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी थी"

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज