चंद्र ग्रहण (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

होली पर चंद्र ग्रहण का साया, सुख-समृद्धि के लिए तुरंत दान करें ये 4 चीजें, चमक जाएगी किस्मत!

Chandra Grahan Kab Hai: 3 मार्च 2026 को होली और पूर्ण चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करना बेहद शुभ माना गया है।

सीमा कुमारी

Chandra Grahan 2026 Daan: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसी दिन होलिका दहन भी मनाया जाएगा। इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। चंद्र ग्रहण की अवधि दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की होगी।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में किया गया दान कई गुना फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है चंद्र ग्रहण के समय किन चीजों का दान करना शुभ और लाभदायक माना गया है?

चंद्र ग्रहण के समय किन चीजों का दान करना शुभ

  • सफेद चीजें का दान करें

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय सफेद चीजें को दान करना शुभ बताया गया है। ऐसे में आप चंद्र ग्रहण के मौके पर चावल, चीनी, दूध और दूध जैसी सफेद चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है, कि ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और चंद्र दोष से भी मुक्ति मिलती है।

  • दीप का दान करें

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सफेद चीजें के दान के अलावा, दीपक दान कर सकते है। चंद्र ग्रहण के दौरान दीपक दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान आप मिट्टी का दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित कर सकते है। मान्यता है कि ऐसा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही इससे मानसिक शांति भी बढ़ती है।

  • धन का दान करें

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान जरूरतमंदों को धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस समय किया गया दान कई गुना फल देता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।

  • अन्न का करें दान

चंद्र ग्रहण के दौरान अन्न दान करना बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसे में आप जरूरमंद लोगों को पका भोजन खिला सकते है। इसके अलावा, आप गेहूं, चावल या दालें समेत अन्य चीजें दान कर सकते है। कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में पुण्य मिलता है और लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम