होली की रात(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

होली की रात इन उपायों से खुल सकता है किस्मत का ताला, दनादन धन बरसने के बनेंगे योग!

Holi Totke: होली की रात किए गए कुछ खास उपायों को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन सरल टोटकों से रुके हुए काम बनते हैं, किस्मत का ताला खुल सकता है और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

सीमा कुमारी

Holika Dahan Remedies: 04 मार्च 2026 को इस वर्ष होली का पावन पर्व मनाया जाएगा। सनातन धर्म में होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से यह साल की सबसे शक्तिशाली रातों में से एक मानी जाती है।

जिस प्रकार दीपावली की रात धन, वैभव, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी पूजन के बेहद महत्वपर्ण है, ठीक उसी प्रकार होलिका दहन की अग्नि पूजन का अपना एक खास महत्व है। ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो होली की रात यहां दिए गए उपाय जरूर आजमाएं, जो इस प्रकार हैं -

होली की रात क्या करें उपाय

  • चांदी के सिक्का से जुड़ा

ज्योतिष विशेषज्ञ के अनुसार, होलिका दहन के दूसरे दिन सुबह, जब अग्नि ठंडी हो जाए, तो वहां की थोड़ी सी राख घर ले आएं। इस राख को एक लाल रेशमी कपड़े में बांधें और साथ में एक चांदी का सिक्का रखें। इसे अपने घर की तिजोरी या दुकान के गल्ले में रख दें। ऐसा माना जाता है कि होलिका की राख में घर की बरकत को बांधने की शक्ति होती है, जिससे फिजूलखर्ची रुकती है और साल भर धन की कमी नहीं होती है।

  • सूखे नारियल से जुड़ा उपाय

होलिका दहन की अग्नि को शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में होलिका दहन के समय एक सूखा नारियल लें और उसमें बीच से छेद कर लें। इसके बाद उसमें थोड़ी सी पीली सरसों, काले तिल और एक कपूर का टुकड़ा डालें। होलिका की अग्नि की सात बार परिक्रमा करते हुए अपनी मनोकामना मन में बोलें और अंत में उस नारियल को अग्नि में चढ़ा दें। ऐसा करने से राहु और शनि के दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

  • काली हल्दी से करें

काली हल्दी को आध्यात्मिक और तांत्रिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आप होलिका दहन की रात काली हल्दी से जुड़ा कोई उपाय करते है तो बहुत प्रभावशाली साबित हो सकता है।

ऐसे में होली की मध्यरात्रि को एक काली हल्दी की गांठ लें और उसे गंगाजल से पवित्र कर लें। उस पर सिंदूर का तिलक लगाएं और महालक्ष्मी के बीज मंत्र "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद" का 108 बार जप करें। इसके बाद इसे अपने कार्यस्थल पर रखें। इस उपाय को करने से अटका हुआ धन वापस मिलता है। साथ ही कारोबार में फायदा होता है।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग