नौतपा के दौरान करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

नौतपा के दौरान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, होगी सूर्य देव की असीम कृपा

नौतपा के दौरान किए जानें वाले उपायों से आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और सूर्य देवता प्रसन्न हो सकते है। आइए, नौतपा के उपायों के बारे में जानते हैं।

सीमा कुमारी

Nautapa 2025:साल 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू हो चुका और 8 जून को समाप्त होगा।आपको बता दें, नौतपा वह समय होता है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस समय सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं, जिससे गर्मी का असर बहुत बढ़ जाता है। जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा समाप्त हो जाता है। यह 9 दिनों की अवधि होती है, जो हर साल मई या जून में आती है।

हिन्दू धर्म में यह नौ दिनों की अवधि विशेष मानी जाती है, क्योंकि इन दिनों सूर्य देव की पूजा करने से अद्वितीय लाभ प्राप्त होता है। धार्मिक, ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी नौतपा का महत्व है। ऐसे में आइए जानिए नौतपा के दौरान सूर्य भगवान को कैसे प्रसन्न किया जाए?

नौतपा के दौरान सूर्या भगवान को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

लाल और केसरिया रंग के कपड़े पहनें।

अपने पिता, सरकार और प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों का सम्मान करें।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को सुबह 8 बजे से पहले और सूर्य के नक्षत्र में सूर्य से संबंधित चीजों का दान करें।

प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें और श्वेतार्क वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

जल, दही, दूध, गुड़, नारियल पानी, फल दान करें।

ध्यान रखने योग्य बातें

आपको बता दें, नौतपा गर्मी के मौसम में आता है और 9 दिनों तक चलता है, इसलिए इस दौरान धरती के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ती है और तापमान में तेजी से वृद्धि होती है। इस दौरान कई जगहों पर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है और यहां तक ​​कि मौत भी हो सकती है।

इसलिए नौतपा के 9 दिनों के दौरान दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। साथ ही, इस दौरान शरीर को ठंडा रखने के लिए आम का जूस, सत्तू और बेल का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह