फाल्गुन पूर्णिमा(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार इन वस्तुओं के दान से मनोकामनाएं होंगी पूरी!

Zodiac Based Charity:फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार सही वस्तुओं का दान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जानें किस राशि को कौन-सा दान शुभ है और कैसे करें यह पूजा।

सीमा कुमारी

Falgun Purnima Donation: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन आकाश में चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। इस बार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज 2 मार्च 2026, सोमवार के दिन शाम 5 बजकर 55 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 3 मार्च 2026, मंगलवार के दिन शाम 5 बजकर 9 मिनट पर होगा।

ज्योतिषयों के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा बहुत ही खास बताई जा रही हैं। क्योंकि,इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य होगा।

फाल्गुन पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व

सनातन धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। धार्मिक मत है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में आने वाली तमाम प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषयों का कहना है कि, अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

पूर्णिमा पर राशि अनुसार किन चीजों का दान बड़ा शुभ

  • मेष राशि

मेष राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा पर अनार, रागी और गेहूं का दान करें।

  • वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चावल, आटा और नमक का दान करें।

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और धनिया का दान करें।

  • कर्क राशि

कर्क राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर और नारियल का दान करें।

  • सिंह राशि

सिंह राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करें।

  •   कन्या राशि

कन्या राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लोगों के मध्य हरी सब्जियों का वितरण करें।

  • तुला राशि

तुला राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों के मध्य सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।

  • वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े और धन का दान करें।

  • धनु राशि

धनु राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मकई और बेसन के लड्डू का दान करें।

  • मकर राशि

मकर राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत उड़द और सरसों के तेल का दान करें।

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन काले तिल और नीले रंग के कपड़े का दान करें।

  • मीन राशि

मीन राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चने की दाल, बेसन और लड्डू का दान करें।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी