गुरुवार के दिन दान करना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

गुरुवार को इन 5 चीजों के दान से मिलती है देवगुरु बृहस्पति की कृपा, भाग्य का साथ मिलने से कामयाबी चूमती है कदम

धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन दान करने से देवगुरु बृहस्पति के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। दान के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलता है और कामयाबी कदम चूमने लगती है।

सीमा कुमारी

सनातन धर्म में गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना गया है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित हैं। हिंदू मान्यता अनुसार, गुरुवार के दिन पूजा-पाठ व अन्य शुभ कार्य करने से श्रीहरि भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। वहीं, ज्योतिष में भी गुरुवार की उपासना का महत्व बताया गया है। इस दिन व्रत रखने से कुंडली में गुरु की स्तिथि मजबूत होती हैं।

ज्योतिषयों के अनुसार, गुरुवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान को शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन दान करने से देवगुरु बृहस्पति के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। दान के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलता है और कामयाबी कदम चूमने लगती है। ऐसे में आइए जानते है गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है?

गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करना शुभ

गुरुवार को करें केले का दान

ज्योतिषयों के अनुसार, गुरुवार को केले का दान शुभ माना जाता है। भगवान सत्यनारायण की कथा या पूजा में केले के पत्तों का उपयोग करना बहुत ही शुभ होता है। केले का दान करना और केले के पत्तों का उपयोग करना दोनों से ही भाग्योदय होता है।

धार्मिक पुस्तकों का दान

गुरुवार के दिन जरूरतमंदों में धार्मिक पुस्तकों का दान करना जीवन के कष्टों को दूर करता है। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए जातक गुरुवार के दिन दान का यह उपाय कर सकते है।

कुंडली में पितृदोष है, जीवन कष्टमय है, तो 25 जून आषाढ़ी अमावस्या के दिन कर लें ये 5 उपाय, बनने लगेंगे शुभ योग

पीले रंग की चीजें का दान

ज्योतिष बताते है कि गुरुवार को पीले रंग के अनाज का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे आपका भाग्य चमक सकता है। अपने भाग्य को चमकाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन पीले रंगों के अन्न का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है।

केसर वाले चावल दान करें

गुरुवार को चावल को केसर से रंगें। फिर इसे किसी जरूरतमंद को दान करें। साथ में कुछ दक्षिणा भी दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। इससे आपके घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह