कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा को इन वस्तुओं के दान से भाग्योदय के बनेंगे योग, माता लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा

इस दिन किए गए धार्मिक अनुष्ठान, पवित्र नदियों में स्नान पूजा, दान और साधना से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सीमा कुमारी

Kartik Purnima 2024 : धार्मिक और ज्योतिष दोनों दृष्टि से कार्तिक महीने की पूर्णिमा सनातन धर्म को मानने वालों के लिए बड़ा महत्व रखता है। इस दिन किए गए धार्मिक अनुष्ठान, पवित्र नदियों में स्नान पूजा, दान और साधना से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर इन चीजों का दान बड़ा शुभ होता है

दूध का दान

ज्योतिष के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान करनाबड़ा शुभ होता है कहा जाता है कि इससे घर में बरकत बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती है। दूध का दान मां लक्ष्मी की कृपा को प्राप्त करने का एक सरल तरीका भी है।

गुड़ का दान

गुड़ का दान भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते है। गुड़ के दान से दरिद्रता दूर होती है और घर में समृद्धि का वास होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन का अभाव नहीं रहता है।

वस्त्र का दान

शास्त्र के अनुसार, वस्त्रों का दान भी इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो अधिक से अधिक वस्त्रों का दान करें। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उसे दोगुना लाभ प्राप्त होता है। इसके साथ ही समाज में भी सम्मान मिलता है।

अन्न का दान

ज्योतिष-शास्त्रों के अनुसार, अन्न का दान महादान माना गया है। इस दिन अन्न का दान करने से व्यक्ति के घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहती और समाज में उसकी प्रतिष्ठा बढ़ती है। यह दान विशेष रूप से पुण्यदायक होता है।

तिल का दान

कार्तिक पूर्णिमा पर तिल का दान करना बड़ा शुभ होता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

जानिए कार्तिक पूर्णिमा 2024 स्नान-दान का समय

स्नान-दान शुभ मुहूर्त -सुबह 04 बजकर 58 मिनट से सुबह 5.51 मिनट कर है।

सत्यनारायण पूजा- सुबह 6 बजकर 44 मिनट से सुबह 10.45 मिनट तक।

चंद्रोदय समय- शाम 04.51

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा