गुरुवार को केले के पेड़ से जुड़े खास उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

आज गुरुवार की पूजा में जरूर करें केले के पेड़ से जुड़े ये उपाय, हर समस्या को होगा समाधान चुटकियों में

गुरुवार की पूजा में केले के पेड़ से जुड़े कुछ खास और आसान उपाय ऐसे हैं जो आपकी किस्मत का दरवाज़ा खोल सकते हैं। इनसे न सिर्फ बृहस्पति ग्रह मज़बूत होता है, बल्कि करियर, शादी, और धन संबंधी अड़चनें भी दूर होने लगती हैं।

सीमा कुमारी

आज गुरुवार का दिन जगत के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। हिन्दू धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभफलदायी माना जाता है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने से विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं गुरुवार को केले के पेड़ से जुड़े खास उपाय।

गुरुवार की पूजा में जरूर करें केले के पेड़ से जुड़े ये उपाय

जड़ की पूजा

ज्योतिषयों के अनुसार, गुरुवार को सुबह स्नान के बाद केले की जड़ को गंगाजल से धोएं। इसे पीले कपड़े में लपेटकर चावल, फूल और फल के साथ पूजा करें और ॐ बृं बृहस्पतये नमः। यह उपाय बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता है, जिससे धन और बुद्धि की प्राप्ति होती है।

जल अर्पित करें

गुरुवार को तांबे के पात्र से केले की जड़ में जल चढ़ाएं और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। यह उपाय धन लाभ के साथ मानसिक शांति प्रदान करता है। जल चढ़ाते समय सकारात्मक सोच रखें और भगवान विष्णु से प्रार्थना करें।

जून में इस तिथि को है अंतिम प्रदोष व्रत, इस शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा से मिलेगी शिव-पार्वती जी की विशेष कृपा

पीले वस्त्र और दान

गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर केले के पेड़ की पूजा करें। पीला रंग बृहस्पति का प्रतीक है। पूजा के बाद 11 केले गरीबों को दान करें। यह उपाय समृद्धि लाता है और बृहस्पति ग्रह के दोषों को कम करता है।

दीपक जलाएं

गुरुवार को केले के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र की एक माला जाप करें। यह उपाय मनोकामनाएं पूरी करता है और आर्थिक बाधाओं को दूर करता है। दीपक जलाते समय श्रद्धा बनाए रखें।

तिजोरी में जड़ रखें

केले की जड़ को गंगाजल से शुद्ध करके पीले धागे में बांधें। इसे गुरुवार को तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। यह उपाय आर्थिक तंगी को दूर करता है और धन संचय में मदद करता है। नियमित रूप से इसकी पूजा करें और श्रद्धा बनाए रखें।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर