धनतेरस के दिन करें ये महा उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

धनतरेस को ज़रूर करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की रहेगी पूरे साल असीम कृपा

Dhanteras 2025 Upay: कहा जाता है कि यदि धनतेरस के दिन कुछ खास ज्योतिषीय उपाय किए जाए, तो माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन किन-किन उपायों को करना शुभ है।

सीमा कुमारी

Dhanteras 2025 Upay In Hindi: सोमवार 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस से पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पूरे देशभर में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है।

साथ ही, धनतेरस के दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने की विशेष परंपरा भी है। जो सदियों से चली आ रही है। इन सब कामों के साथ इस दिन कुछ विशेष उपाय करना भी बड़ा शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस पर किए जाने वाले इन उपायों के बारे में-

धनतेरस के दिन करें ये महा उपाय

13 दीपक जलाएं

ज्योतिष एवं वास्तु-शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद विधि पूर्वक भगवान कुबेर और घर में रखी तिजोरी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, फल और फूल चढ़ाना चाहिए। फिर, 'यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा’ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है कि, ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।

तिजोरी में मां लक्ष्मी की तस्वीर

धनतेरस के दिन तिजोरी या गल्ले पर मां लक्ष्मी की कमल पर विराजमान होकर धन वर्षा करने वाली तस्वीर लगाना भी बड़ा शुभ होता है। मान्यता है कि जिस घर में माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर तिजोरी में रखी जाती है, वहां सुख स्थायी रूप से वास करने लगता है।

प्रमुख द्वार पर शुभ प्रतीक बनाएं

धनतेरस के दिन हल्दी और चावल को पीसकर एक पेस्ट तैयार करके उससे घर के प्रमुख द्वार पर ॐ का चिन्ह बनाना चाहिए। ये प्रतीक मां लक्ष्मी के स्वागत का सकेंत माना जाता है। ऐसा करने से घर में शांति और समृद्धि आती है। इसे भी पढ़ें-दिवाली के दिन कर लें तुलसी के ये उपाय, माता लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धन के योग!

लौंग का जोड़ा चढाएं और शंख से घर शुद्ध करें

कहा जाता है कि, धनतेरस के दिन पूजा के दौरान माता को एक जोड़ा लौंग चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। पूजा से पहले और बाद में दक्षिणावर्ती शंख में स्वच्छ जल भरकर घर के चारों ओर छिड़कना चाहिए। ऐसा करना घर में माता लक्ष्मी के आने का रास्ता बनाता है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट