कुछ ऐसी चीजें न उधार में लें और न ही दें, 
धर्म

कुछ ऐसी चीजें न उधार में लें और न ही दें, वरना झेलनी पड़ सकती है परेशानियां

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें आपस में शेयर करने से बचना चाहिए। दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है और इससे आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।इसलिए ऐसी गलती करने से बचे। वरना झेलनी पड़ सकती है परेशानियां

सीमा कुमारी

Vastu Tips: बचपन से ही हमें शेयरिंग करने और एक-दूसरे के साथ अपनी चीजों को बांटना सिखाया गया है। यह बहुत अच्छी आदत होती है। लेकिन कभी-कभी यह आपके लिए बैड लक का कारण भी बन सकती है।

क्योंकि वास्तु-शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें दूसरों से मांग कर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही अपनी ये चीजें किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए देना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें दूसरों से उधार मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इन चीजों को न उधार में दें और न लें

जूते-चप्पल का लेन-देन

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पल का आदान-प्रदान करना शुभ नहीं माना जाता है। कभी भी किसी दूसरे का जूता या चप्पल को उधार मांगकर नहीं पहनना चाहिए। जो व्यक्ति जूते-चप्पल उधार मांगकर पहनते उनके जीवन में दरिद्रता आती है। ऐसा करने से दूसरे की नकारात्मक ऊर्जाएं खुद पर सवार हो जाती हैं।

घड़ी

ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार, घड़ी से व्यक्ति की किस्मत जुड़ी होती है जोकि उस व्यक्ति के अच्छे और बुरे समय को बताती है। यदि आप किसी की घड़ी उधार मांगकर पहनते हैं तो उस व्यक्ति का दुर्भाग्य आपके जीवन पर भी पड़ सकता है।

कंघा

कभी भी दूसरे का कंघा इस्तेमाल ना करें। ऐसा करना ना तो सेहत के लिए अच्छा होता है और ना ही किस्मत की दृष्टि से। दूसरे का कंघा इस्तेमाल करने से आपको सिर से जुड़ी समस्या हो सकती और आपके नसीब पर भी विपरीत असर पड़ता है।

गहने

अक्‍सर देखने में आता है कि महिलाएं ड्रेस की मैचिंग के चक्कर में दूसरे के गहने पहन लेती है। वास्‍तु में इसे अशुभ माना गया है। ऐसा करने से न सिर्फ स्‍वास्‍थ्‍य खराब होता है बल्कि ग्रहदशा भी प्रभावित होती है।

कपड़े

आपको बता दें, कपड़ों की अदला-बदली दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सबसे ज्यादा होती है। इस आदत का प्रभाव आपके भाग्य पर भी पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हर व्यक्ति की अपनी एक एनर्जी होती है।

अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के कपड़े पहनते हैं तो इससे उस व्यक्ति की एनर्जी, जो कि सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही हो सकती है, इसका प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि किसी से भी उधार मांगकर कपड़े ना पहनें।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी