देवउठनी एकादशी (सोर्स-सोशल मीडिया)
धर्म

Dev Uthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी पर पति-पत्नी करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास

Dev Uthani Ekadashi Upay: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें लक्ष्मी-नारायण की पूजा, दांपत्य जीवन के लिए माने जाते हैं शुभ, जानें शालिग्राम पूजा, दीपदान, मंत्र जाप और गठबंधन का धार्मिक महत्व।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • देवउठनी एकादशी पर पति-पत्नी मिलकर करें भगवान शालिग्राम और तुलसी की पूजा।

  • शाम को लक्ष्मी-नारायण के सामने घी का दीपक जलाकर करें मंत्र जाप।

  • गृहस्थ जीवन में सुख-शांति के लिए 21 बार करें विशेष मंत्र का जाप।

  • भगवान विष्णु को पीले वस्त्र में बांधकर हल्दी की गांठ करें अर्पित।

  • पति-पत्नी गठबंधन करके करें पूजा, वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास की करें कामना।

Dev Uthani Ekadashi Upay For Married Life: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधान है।

धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। खासतौर पर पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए इस दिन किए जाने वाले कुछ उपाय महत्वपूर्ण माने जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करने और गृहस्थ जीवन को खुशहाल बनाने की कामना की जाती है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर पति-पत्नी को कौन से उपाय करने चाहिए।

पति-पत्नी मिलकर करें शालिग्राम और तुलसी पूजा

जिन पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन या तनाव रहता है, वे देवउठनी एकादशी के दिन लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। इसके बाद भगवान शालिग्राम को पंचामृत से स्नान कराएं और चंदन का तिलक लगाएं।

भगवान को पीले आसन पर विराजमान कर तुलसी दल और पुष्प अर्पित करें। पति-पत्नी को एक साथ भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनाए रखने का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने जलाएं दीपक

देवउठनी एकादशी की शाम पति-पत्नी को मिलकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद दोनों श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जाप करें।

मंत्र: 'प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥'

धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करने से घर में सकारात्मकता आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। पति-पत्नी को एक साथ दीपदान और प्रार्थना करनी चाहिए।

गृहस्थ जीवन में सुख-समृद्धि के लिए करें इस मंत्र का जाप

देवउठनी एकादशी की शाम पति-पत्नी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने बैठकर 21 बार इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

मंत्र: 'ॐ श्रीं ह्रीं पूर्ण गृहस्थ सुख सिद्धये ह्रीं श्रीं ॐ नमः।'

मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से गृहस्थ जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना पूरी होती है। पूजा के बाद पति-पत्नी को भगवान लक्ष्मीनारायण से अपने परिवार की खुशहाली और आपसी प्रेम बनाए रखने की प्रार्थना करनी चाहिए।

भगवान विष्णु को अर्पित करें हल्दी की गांठ

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पीली वस्तुएं अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन पति-पत्नी मिलकर पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित कर सकते हैं। इस दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना की जाती है।

पति-पत्नी वस्त्रों का गठबंधन करें

देवउठनी एकादशी पर पति-पत्नी के लिए एक साथ पूजा करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन शाम को दोनों अपने वस्त्रों के कोनों को आपस में बांधकर गठबंधन कर सकते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। तुलसी दल, पुष्प और फल अर्पित कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य बढ़ता है।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार