आज रंगपंचमी पर करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Rang Panchami 2025: आज रंगपंचमी पर इस विधि से करें लड्डू गोपाल का शृंगार, मिलेगा खुशियों का भंडार

कहते है इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी और इसी दिन पृथ्वी पर देवी-देवता का आगमन हुआ था। रंगपंचमी का त्योहार देश के कई हिस्सों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में मनाया जाता है।

दीपिका पाल
Rang Panchami 2025: देश के कई हिस्सों में आज रंगपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है वहीं पर होली के पांचवें दिन मनाए जाने वाले इस दिन पर रंग-गुलाल उड़ाए जाते है। रंगपंचमी का नाता भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी से है। कहते है इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी और इसी दिन पृथ्वी पर देवी-देवता का आगमन हुआ था। उन्होंने भी इस त्योहार को मनाया था। रंगपंचमी का त्योहार देश के कई हिस्सों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत आदि राज्यों में बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

लड्डू गोपाल की पूजा का होता है महत्व

कहते है कि, रंगपंचमी के मौके पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। इस दिन विशेष-शृंगार कर पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही माखन और मिश्री समेत आदि चीजों का भोग अर्पित करते हैं। मान्यता है कि इससे साधक को पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी  लड्डू गोपाल का आशीर्वाद पाना चाहते है तो इस दिन खास विधि के साथ लड्डू गोपाल का श्रृंगार करके पूजा कर सकते है। यहां पर रंगपंचमी के शुभ मुहूर्त के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च को रात 10 बजकर 09 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 20 मार्च को रात को 12 बजकर 36 मिनट पर तिथि का समापन होगा। इस प्रकार 19 मार्च को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा।

जानिए लड्डू गोपाल के शृंगार की विधि

आपको बताते चलें कि, लड्डू गोपाल के शृंगार की विधि काफी विशेष है जो आप आसानी से कर सकते है।
  • रंग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्न्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
  • चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर कर लड्डू गोपाल को विराजमान करें।
  • अब पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं।
  • अब उन्हें सुंदर वस्त्र पहनाएं।
  • चंदन का लेप लगाएं और मोरपंख एवं फूल माला पहनाएं।
  • दीपक जलाकर आरती करें।
  • मंत्र और चालीसा का पाठ करें।
  • फल, खीर समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
  • आखिरी में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

पूजा के दौरान याद रखें ये बातें

यहां पर लड्डू गोपाल की पूजा या श्रृंगार करने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रख लेना चाहिए जैसे कि,

1- लड्डू गोपाल के भोग को बनाने के पहले स्नान और घर की सफाई जरूर करनी चाहिए।

2-पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े न पहनें।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…  

3- लड्डू गोपाल की भोग थाली में तुलसी के पत्ते जरूर रखने चाहिए।

4-लड्डू गोपाल को प्लास्टिक के बर्तनों में भूलकर भी भोग न लगाएं।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी