आखिर मंगलसूत्र में क्यों होते हैं काले मोती (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

काला कहा जाता है सबसे अशुभ, फिर क्यों होते हैं मंगलसूत्र के मोती काले

Mangalsutra Beads: कहते हैं कि मंगलसूत्र के काले मोती, शनि ग्रह का प्रतीक माने जाते हैं माना जाता है कि मंगलसूत्र के काले मोती बुरी नजर से बचाते हैं और पति-पत्नी के बीच शांति और प्रेम बनाए रखते हैं।

सीमा कुमारी

Mangalsutra Kaale Moti: हिन्दू धर्म में काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना जाता हैं। इस वजह से शुभ व मांगलिक कार्यों में काले रंग का प्रयोग करने की मनाही हैं। चाहे पूजा-पाठ, सगाई, शादी-विवाह, पर्व-त्योहार या अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में आमतौर पर काले रंग की चीजों का प्रयोग नहीं किया जाता हैं।

अगर मंगलसूत्र की बात करें तो, हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार विवाह में दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाए बिना शादी अधूरी माना जाती हैं। यह महिलाओं के 16 श्रृंगार में से एक होता है और इस वजह से भी इसका धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व माना जाता हैं।

धार्मिक मान्यता है कि मंगलसूत्र सुहागिन महिलाओं के सुहाग की रक्षा करता हैं। वहीं, इसे लेकर धार्मिक मान्यता यह भी है कि काला रंग अशुभ होता हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फिर मंगलसूत्र के मोती काले क्यों होते हैं और इनका क्या महत्व हैं। आइए जानते हैं इस बारे में

आखिर मंगलसूत्र में क्यों होते हैं काले मोती

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलसूत्र में काले मोती बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए महत्वपूर्ण माने गए हैं। यह पति और पत्नी के बीच शक्ति और संतुलन बनाए रखने, संबंध को मजबूत करने और पति के स्वास्थ्य की रक्षा करने का भी प्रतीक होते हैं। इसके अलावा, काले मोती देवी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं और विवाह को स्थिर बनाते हैं।

ऐसी मान्यता है कि मंगलसूत्र के काले मोती बुरी आत्माओं और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि मंगलसूत्र के काले मोती बुरी नजर से बचाते हैं और पति-पत्नी के बीच शांति और प्रेम बनाए रखते हैं।

कहा जाता है कि मंगलसूत्र के काले मोती देवी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माने गए हैं।

कहते हैं कि मंगलसूत्र के काले मोती, शनि ग्रह का प्रतीक माने जाते हैं और ये मोती पत्नी-पति पर आने वाली शनि की बाधाओं को अपने ऊपर ले लेते हैं, जिससे पति के जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं।

भूलकर भी किसी को न दें मंगलसूत्र

ज्योतिषविद मानते हैं कि सुहागन स्त्रियों को कभी अपने सुहाग की सामग्री किसी दूसरी महिला को नहीं देनी चाहिए। खासतौर से मंगलसूत्र जैसी पवित्र चीज भूलकर भी किसी अन्य महिला को न दें।

यदि आप सुहाग की सामग्री किसी को देना चाहते हैं या दान करना चाहते हैं तो इसे अलग से खरीदकर ही दें।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव