बेडरूम (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Bedroom Vastu Tips: घर की कलह के पीछे आपका बेडरूम तो नहीं? जानिए कैसे

Happy Married Life : बेडरूम में रखी गलत चीजें और वास्तु दोष नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाकर पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और घर में कलह का कारण बन सकते हैं, इसलिए समय रहते इन गलतियों को सुधार लेना चाहिए।

सीमा कुमारी

Bedroom Vastu Remedies : वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में रखी हर चीज का असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। खास तौर पर हमारा बेडरूम वह जगह है जहां हम सुकून की नींद लेते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेडरूम में रखी कुछ गलत चीजें आपकी तरक्की रोक सकती हैं? ऐसे में आइए जानते है बेडरूम में क्या नहीं रखना चाहिए?

बेडरूम में क्या नहीं रखना चाहिए?

  • बेड के नीचे का सामान

अक्सर लोग बेड के नीचे पुराने जूते-चप्पल, सूटकेस या कबाड़ भर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना गया है। बेड के नीचे की जगह खाली और साफ होनी चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। यहां रखा भारी सामान मानसिक तनाव भी बढ़ा सकता है।

  • देवी-देवताओं की तस्वीरें

बेडरूम में कभी भी उग्र रूप वाले देवी-देवताओं की मूर्तियां या पूर्वजों की तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए। कहा जाता है कि इससे मन में अशांत रहता है। अगर आप कोई तस्वीर लगानी भी है, तो बेडरूम में केवल राधा-कृष्ण या हंसों के जोड़े जैसी प्रेम प्रतीक वाली तस्वीरें ही लगाएं।

  • आईने की गलत दिशा

वास्तु के अनुसार, सोते समय शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखना चाहिए। अगर आपके बेड के ठीक सामने आईना है, तो यह पति-पत्नी के बीच विश्वास को कम करता है और सेहत से जुड़ी मुश्किलें बढ़ाता है। अगर आईना हटाना मुश्किल है , तो रात को सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक दें।

  • बंद घड़ी

बेडरूम में बंद घड़ी या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से भाग्य रुक जाता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो घर में कलह की मुख्य वजह बन सकती है।

रिश्तों में मिठास लाने के आसान उपाय

  • सेंधा नमक का पोंछा - सप्ताह में एक बार बेडरूम (Bedroom)में सेंधा नमक मिले पानी से पोंछा लगाएं, इससे नकारात्मकता दूर होती है।
  • सुगंध का प्रयोग - बेडरूम में हल्की और मीठी जैसे गुलाब या लैवेंडर की खुशबू वाले इत्र का प्रयोग करें।
  • हल्के रंगों का चुनाव - दीवारों पर गुलाबी, हल्का नीला या क्रीम जैसे रंगों का उपयोग करें, जो शांति और प्यार को बढ़ाता है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल