मां सरस्वती (सौ.सोशल मीडिया 
धर्म

प्यार में चाहिए कामयाबी, तो बसंत पंचमी पर कर लें ये उपाय, खुल सकती है किस्मत!

Love Attraction Tips :बसंत पंचमी पर करें ये खास उपाय और पाएं प्यार में कामयाबी! जानिए मंत्र और रीति-रिवाज, जो बदल दें आपकी किस्मत और रिश्तों की मिठास।

सीमा कुमारी

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। यह पर्व न केवल विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है, बल्कि प्रेम और सौहार्द का भी प्रतीक माना जाता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों में, इस दिन ज्ञान, शिक्षा और कला की आराधना के साथ-साथ कामदेव और देवी रति की पूजा-अर्चना का भी विशेष महत्व होता है।

मान्यता है कि बसंत पंचमी पर किए गए कुछ खास उपाय शिक्षा में सफलता, बुद्धि-विवेक की प्राप्ति और प्रेम संबंधों में मधुरता ला सकते हैं। यही कारण है कि यह दिन ज्ञान और प्रेम- दोनों के लिए बेहद खास माना जाता है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-

बसंत पंचमी पर परीक्षा और प्यार में सफलता दिलाने वाले उपाय

पढ़ाई में सफलता के लिए

  • मां सरस्वती की पूजा कर पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करें।
  • सरस्वती मंत्र “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” का 108 बार जप करें।
  • किताब-कलम की पूजा कर उसी से पढ़ाई शुरू करें।
  • बच्चों के लिए शहद से जीभ पर ‘ऐं’ लिखना शुभ माना जाता है।
  • जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी या किताबें दान करें।
  • पसंदीदा व्यक्ति को आकर्षित करने के लिए
  • पीले फूल हाथ में लेकर कामदेव मंत्र का जप करें
  • पीले पुष्प को होली तक सुरक्षित रखें, फिर जल में प्रवाहित करें

वैवाहिक जीवन सुखी बनाने के लिए

  • भगवान कामदेव और देवी रति की पूजा करें
  • पीले वस्त्र पहनकर कामदेव मंत्र का 108 बार जप करें

जीवनसाथी को मनाने के लिए

  • सफेद कागज पर सिंदूर से ‘क्लीं’ लिखकर जीवनसाथी की अलमारी में रखें
  • मान जाने पर पर्ची को बहते जल में प्रवाहित करें

पढ़ाई की शुभ शुरुआत

  • बच्चे से काली स्लेट पर पहला शब्द लिखवाएं
  • इसे शिक्षा की शुभ शुरुआत माना जाता है

हायर एजुकेशन में सफलता के लिए

  • सरस्वती मंत्र “ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सरस्वत्यै नमः” का 108 बार जप करें
  • विद्या यंत्र धारण करें

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

  • नई कलम पर हल्दी-चावल का तिलक लगाकर पूजा करें
  • उसी कलम से पढ़ाई करें

योग्य जीवनसाथी की कामना के लिए

  • ‘क्लीं’ मंत्र का जप करें
  • दही मिले धान के लावे से हवन  करें

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब