जगद्गुरु शंकराचार्य (सोर्स- नवभारत लाइव)
धर्म

Badrinath Dham: शीतकाल के लिए भगवान बदरीविशाल को चढ़ेगा घृत कंबल, ज्योतिर्मठ ने सौंपा गाय का शुद्ध देसी घी

Badrinath Temple Rituals: बदरीनाथ धाम में सदियों पुरानी घृत कंबल परंपरा निभाई जा रही है। ज्योतिर्मठ ने भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन अनुष्ठान के लिए बदरीश गाय का शुद्ध देसी घृत मंदिर समिति को सौंपा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlight:

  • बदरीनाथ धाम में सदियों पुरानी घृत कंबल परंपरा का निर्वहन।

  • ज्योतिर्मठ ने मंदिर समिति को सौंपा बदरीश गाय का शुद्ध देसी घृत।

  • माणा गांव की कुंवारी कन्याएं तैयार करती हैं भगवान के लिए ऊनी कंबल।

  • ज्योतिर्मठ के ब्रह्मचारी वर्षभर करते हैं बदरीश गाय की सेवा।

  • शीतकाल के लिए कपाट बंद होने से पहले बदरीविशाल को ओढ़ाया जाता है घृत कंबल।

Badrinath Ghee Blanket Tradition: शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की पावन प्रक्रिया के अंतर्गत पारंपरिक 'घृत कंबल' अनुष्ठान के लिए ज्योतिर्मठ ने बदरीश गाय का शुद्ध देसी घी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी शोभन सिंह रांगण को विधिवत रूप से सौंपा।

'परमाराध्य' उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती '1008' महाराज ने घी का अवलोकन करके ज्योतिर्मठ के वरिष्ठ ब्रह्मचारी सहजानंद महाराज ने सौंपा।

ज्योतिर्मठ के स्थानीय गौभक्तों के सामूहिक प्रयास से इस वर्ष भी बदरीश गाय का शुद्ध घी तैयार कर मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी को सुपुर्द किया गया।

क्या है सदियों पुरानी 'घृत कंबल' की परंपरा?

बदरीनाथ मंदिर की प्राचीन एवं विशिष्ट परंपरा के अनुसार, जब शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद (मंगल) किए जाते हैं, तब भगवान बदरीविशाल के विग्रह पर शुद्ध देसी घृत और ऊनी कंबल ओढ़ाया जाता है। इस परंपरा में दो प्रमुख पक्षों की सहभागिता रहती है।

जगद्गुरु शंकराचार्य

माणा गांव की बेटियां (ध्यानियां)

कपाट बंद होने के कुछ दिन पूर्व ही देश के प्रथम ग्राम माणा गांव की कुंवारी कन्याएं विशेष ऊन से यह पवित्र कंबल बुनकर तैयार करती हैं। ज्योतिर्मठ के ब्रह्मचारी वर्ष भर बदरीश गाय की सेवा करते हुए इस अनुष्ठान के लिए शुद्ध देसी घृत की व्यवस्था करते हैं।

आज सायंकाल भगवान के कपाट मंगल किए जाने से पूर्व इसी पवित्र घृत और कंबल को सम्मिलित रूप से भगवान बदरीनाथ धाम के श्री विग्रह पर ओढ़ाया जाएगा, ताकि शीतकाल के दौरान भगवान के विग्रह को भीषण ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।

घृत और कंबल देते हुए

भगवान बदरीविशाल को घृत कंबल ओढ़ाने का महत्व?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, घृत कभी बासी नहीं होता। इसी विश्वास के चलते शुद्ध देसी घृत से अभिसिंचित ऊनी कंबल भगवान बदरीविशाल को अर्पित किया जाता है। कपाट बंद होने से पहले इस पवित्र घृत और कंबल को भगवान के श्रीविग्रह पर ओढ़ाने का अनुष्ठान किया जाता है।

इस अवसर पर स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि, शारदानन्द ब्रह्मचारी, तीर्थानंद ब्रह्मचारी, कमलेश भारद्वाज और खेमराज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ

स्पेन में गिरफ्तारी के बावजूद बिग बी को कैसे दी धमकी? जानें कौन है गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों

फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों ने पढ़े संस्कृत श्लोक; आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन ने की मुंबई मेट्रो की सवारी, विधान भवन से BKC तक किया सफर

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को SC से मिली जमानत, 2002 से अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन