दिवाली के दिन सपनों का महत्व (सौ. फाइल फोटो) 
धर्म

दिवाली के दिन घर के इन स्थानों पर रखें कौड़ी, माता लक्ष्मी का रहेगा वास

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाने की भी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि जब आप कौड़ियों को हाथों में लेकर माता से कोई मनोकामना कहते हैं, तो वह पूरी होती है।

सीमा कुमारी

Diwali 2024:दिवाली का पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह पांच दिवसीय त्योहार देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। खासतौर पर, यह पावन दिन धन की देवी की आराधना का दिन है।

इस दिन माता लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि जब आप कौड़ियों को हाथों में लेकर माता से कोई मनोकामना कहते हैं, तो वह पूरी होती है। लेकिन,आपको बता दें, दीपावली के इस दिन कौड़ी को किन स्थानों पर रखा जाना क्या कहते हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार।

तिजोरी में कौड़ी का रखना शुभ

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, दीपावली का पर्व माता लक्ष्मी को समर्पित पर्व है। इस दिन तिजोरी की पूजा भी की जाती है और धन की भी। ऐसे में आप कौड़ी को तिजोरी में रख सकते हैं। यह स्थान शुभ माना गया है क्योंकि धार्मिक मान्यता के​ अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर आकर विचरण करती हैं। ऐसे में जब आप तिजोरी में कौड़ी रखते हैं, तो वे काफी प्रसन्न होती हैं और आप पर कृपा बरसाती हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पूजा घर में कौड़ी का रखना शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में कौड़ी रखना बहुत ही शुभदायक माना जाता है। पूजा घर में कौड़ी रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिस घर में कौड़ी की पूजा होती है, उस घर में धन की कमी नहीं आती है।

दिवाली के दिन कौड़ियों को पूजा घर में रख सकते हैं। इन्हें आप अपने पूजा घर में लाल कपड़े में लपेटकर रखें क्योंकि माता लक्ष्मी को लाल रंग काफी पसंद है। ऐसा करने से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

दिवाली की कौड़ी को तुलसी में रखें

कौड़ी को धन का कारक माना जाता है। तुलसी के पास कौड़ी को रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। बता दें, तुलसी बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। इस स्थान पर कौड़ी को रखने से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।

पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमान की नो एंट्री, बैन 24 नवंबर तक बढ़ाया गया; पहलगाम हमले के बाद तनाव जारी

Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल

नशे की खेप श्रीलंका भेजने की थी तैयारी, एजेंसी ने मारा छापा, 137 किलो की भारी खेप के साथ 4 लोग गिरफ्तार

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग मौत का केस, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत का विरोध