Ashadha Purnima For Wealth And Prosperity : हर महीने आने वाली पूर्णिमा का अपना अलग ही महत्व होता है, लेकिन आषाढ़ मास की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है। इसे गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, जब लोग अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हैं। यही दिन व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसे महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन के शुभ समय, योग और कुछ सरल उपायों के बारे में।
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष,आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई की शाम 6:18 बजे से होगी और इसका समापन 29 जुलाई को रात 8:05 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी।
आषाढ़ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:46 बजे से 05:30 बजे तक रहेगा, जो स्नान और दान के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। हालांकि इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, लेकिन विजय मुहूर्त दोपहर 02:55 बजे से 03:47 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाएगा।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा के दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ये दोनों योग अत्यंत फलदायी माने जाते हैं और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल समय प्रदान करते हैं। इस दिन सूर्योदय से लेकर दोपहर तक का समय पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
इस वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा के दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। इस शुभ योग में देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और भगवान विष्णु की पूजा भी करें। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
ये भी पढ़ें-Tulsi Puja: सावन में तुलसी के इस आसान उपाय से बदल सकती है किस्मत, घर में बनी रहेगी खुशहाली
इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की भी विधिपूर्वक पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
इस दिन महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कम लगट्टे की माला से “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः” मंत्र का जाप करें। इससे धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।
शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखता है।आषाढ़ पूर्णिमा के इस पावन दिन श्रद्धा और नियम के साथ किए गए ये उपाय जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं।