दाम्पत्य जीवन में मिठास लाने के रामबाण उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

अगर पति कर रहा हो नज़रंदाज़, तो ये उपाय कर सकते हैं कमाल, दाम्पत्य जीवन में मिठास लाने के रामबाण उपाय

आपको बता दें, कुछ महिलाओं को तो पति से अपमान और अवहेलना दोनों झेलनी भी पड़ती है। अगर आपके साथ भी ऐसा बर्ताव हो रहा है और आपस में अनबन बनी रहती है तो ऐसे में आप यहां बताये गए ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं।

सीमा कुमारी

Vastu Tips: पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही खास एवं खूबसूरत होता है। इसमें पति-पत्नी दोनों मिलकर एक-दूसरे की जिम्मेदारी लेते हैं और उसे पूरे मन से निभाते हैं। लेकिन, आज के समय में अधिकतर महिलाओं की शिकायत होती है कि पति उनकी बात नहीं सुनते हैं और उनका कहना नहीं मानते हैं। कई महिलाएं तो अपने पति के क्रोध से परेशान रहती हैं।

वहीं, आपको बता दें, कुछ महिलाओं को तो पति से अपमान और अवहेलना दोनों झेलनी भी पड़ती है। अगर आपके साथ भी ऐसा बर्ताव हो रहा है और आपस में अनबन बनी रहती है तो अब ये चिंता छोड़ दीजिए, क्योंकि जो उपाय आपको देने जा रहे हैं वो आपके दाम्पत्य जीवन में मिठास भी लाएंगे और बहार भी। आइए जानते है दाम्पत्य जीवन में मिठास लाने के रामबाण उपाय…

दाम्पत्य जीवन में मिठास लाने के रामबाण उपाय :

लौंग का उपाय

दाम्पत्य जीवन में मिठास लाने में लौंग का उपाय बड़ा कारगर साबित हो सकता हैं। जिस महिला का पति बहुत क्रोध करता हो, उसका अपमान करता हो और उसकी बात न सुनता हो, बात-बात में ताने मारता हो, दुर्व्यवहार करता हो, तो महिला शनिवार के दिन 21 लॉन्ग दाहिने हाथ में लेकर 21 बार अपने पति का नाम बोले और घर के मंदिर में रख दें।

रविवार सुबह उठते ही उन लौंग को कपूर के साथ जला दें। ऐसा आठ शनिवार निरंतर बिना टोके करें। पति उसका साथ देने लगेगा और यदि आठ शनिवार के बाद भी फल की प्राप्ति न हो तो इस प्रयास को कम से कम तीन बार पूरी प्रक्रिया को फॉलो करें।

शुक्रवार को करें ये काम

दाम्पत्य जीवन में मिठास लाने के लिए नौ दिनों तक शुक्रवार को पति के तकिये के नीचे कपूर की नौ टिक्की रखे और शनिवार को इन टिकियों को जला दें। ऐसा करने से पति का प्यार आपको बेशुमार मिलेगा। साथ ही साथ जल्दी ही दोनों के बीच बातचीत और सम्मान का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

शहद का उपाय

दाम्पत्य जीवन में मिठास लाने के लिए शहद का उपाय भी बड़ा असरदार साबित हो सकता हैं। इसके लिए एक शहद की शीशी लें और उसमें अपने पार्टनर के साथ ली प्रेममय तस्वीर को कलावें से 7 बार लपेट कर रख दें। याद रहे ये फोटो पूरी तरह से शहद में डूब जाए।

अब इसे मंदिर में किसी भी स्थान पर रख दें और फिर देखें चमत्कार से आपको पति का अपार प्यार मिलने लगेगा और जीवन में जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज