भगवान विष्णु (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

आमलकी एकादशी को बस एक उपाय दूर कर सकता है कई संकट, भगवान विष्णु हर लेंगे सारे कष्ट!

Lord Vishnu Blessings:आमलकी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया एक विशेष उपाय जीवन के कई संकटों को दूर कर सकता है।

सीमा कुमारी

Amalaki Ekadashi 2026:शुक्रवार, 27 फरवरी को फाल्गुन महीने की एकादशी यानी आमलकी एकादशी मनाई जाएगी। इसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन देवों के देव भगवान शिव और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करना शुभ बताया गया है।

आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का भी विधान है। शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने करने से मोक्ष की प्राप्ति और जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस पावन दिन किए गए कुछ सरल उपाय विवाह में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं, धन लाभ के अवसर बढ़ा सकते हैं, करियर में सफलता दिला सकते हैं और रुके हुए कार्यों को गति प्रदान कर सकते हैं। आइए जानते हैं आमलकी एकादशी से जुड़े आसान और शुभ उपाय।

आमलकी एकादशी के दिन कौन-सा उपाय करें?

  • आंवले के पेड़ की पूजा करें

आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से धन संपति में वृद्धि होती है।

  • घी का दीपक जलाएं

आमलकी एकादशी के शुभ दिन पर आप आंवले के वृक्ष की विधिपूर्वक पूजा करें। इसके बाद 7 बार पेड़ की परिक्रमा कर लें। इस दौरान शुद्ध देसी घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे मानसिक शांति बनी रहती हैं।

  • भगवान विष्णु अभिषेक करें

आमलकी एकादशी पर शंख में गंगाजल भर कर भगवान विष्णु अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सभी पापों से मुक्ति मिल सकती हैं।

  • आंवला का सेवन करें

आमलकी एकादशी के दिन आंवला का सेवन करें। कहा जाता है कि इससे सेहत संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं।

  • केले के वृक्ष की पूजा करें

आमलकी एकादशी पर आप केले के वृक्ष की पूजा अवश्य करें। धार्मिक ग्रंथों में इसे विष्णु स्वरूप माना गया है। पेड़ के पास आप दीप प्रज्वलित करते हुए प्रभु के नामों का जप करें। इससे वैवाहिक जीवन मधुरमय बनता है।

  • एकाक्षी नारियल अर्पित करें

आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल को पीले कपड़े में लपेट कर चढ़ाएं। इससे व्यापार, निवेश और नौकरी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

  •  शिवलिंग पर जलाभिषेक करें

आमलकी एकादशी के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। इस दौरान देवी पार्वती को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें। फिर बेलपत्र शिवजी को चढ़ाएं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन