अक्षय तृतीया( सौ.AI) 
धर्म

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहा है 'अक्षय योग', मेष समेत 3 राशि के जातकों की बल्ले-बल्ले!

Akshaya Tritiya Horoscope:अक्षय तृतीया 2026 पर इस बार 100 साल बाद दुर्लभ ‘अक्षय योग’ बन रहा है, जिसे बेहद शुभ माना जा रहा है। इस विशेष संयोग का सबसे अधिक लाभ मेष सहित 3 राशियों के जातकों को मिलेगा।

सीमा कुमारी

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व इस बार शुभ संयोग लेकर आ रहा है। इस साल 2026 में यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन 'अक्षय योग' बन रहा है।

Akshaya Tritiya अक्षय योग का निर्माण

ज्योतिषयों का मानना है कि, इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी-अपनी उच्च राशि में रहेंगे, जिससे इस योग का प्रभाव कई गुना बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में कुछ राशियों के लिए यह दिन तरक्की, धन लाभ और खुशियों के नए अवसर लेकर आ सकता है। यह योग विशेष रूप से धन, करियर और पारिवारिक जीवन पर अच्छा असर डाल सकता है।

अक्षय तृतीया का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा शुभ

  • मेष राशि

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातको के लिए अक्षय तृतीया का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके काम की वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, थोड़ी आर्थिक चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा।

  • तुला राशि

अगर तुला राशि के जातकों की बात करें तो यह समय राहत और खुशियों भरा रह सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होने लगेंगी। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आप अपनों के साथ समय बिताने या कहीं घूमने का प्लान बना सकते है। कुल मिलाकर अक्षय तृतीया की शुभ तिथि आपके लिए शुभ रहने वाली है।

  • धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और नए काम की शुरुआत के योग बनेंगे।

किन क्षेत्रों पर शुभ योग का असर

ज्योतिषयों के मुताबिक, इस शुभ योग का असर मुख्य रूप से करियर, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर आर्थिक स्थिति में..में सुधार के संकेत हैं, वहीं दूसरी ओर रिश्तों में मधुरता और मानसिक शांति भी बढ़ेगी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल