4 सितंबर का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
धर्म

आज का राशिफल-4 सितम्बर 2025: आज इन राशियों पर होगी भगवान विष्णु की असीम कृपा, ये राशियां रखें सावधान

Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

सीमा कुमारी

Today Horoscope: आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

शासन सत्ता से सहयोग मिलेगाा राजनैतिक समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक कार्य बनेगा। निजी लोगों से परेशानी होगी।

वृषभ-

मशीनरी प्रयोेग में सावधानी रखें। जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें। सुविधा की कमी से काम में मुश्किल हो सकती है, लाभ कम होगा।

मिथुन-

विपरीत माहौल में भी खुद के लिये अनुकूलता बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। दूसरों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

कर्क-

किसी प्रिय व्यक्ति से विश्वासघात हो सकता है। पुवृषभ समस्याओं का समाधान होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे।

सिंह-

संतान पक्ष से सुख एवं संतोष रहेगा। लेखन, अध्ययन, एवं मनोरंजन, के कार्यो में रूचि रहेगी। जोखिम के कार्यो में न उलझें। परिश्रम अधिक होगा।

कन्या-

वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। धन खर्च होगा। मतभेद संभाव्य है। दूसरों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। धैर्य रखें।

तुला-

विवादित मसले सुलझने के आसार हैं। नौेकर चाकरों एवं अधिनस्थ वर्ग के कार्यो में संतोष रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा।

वृश्चिक-

धीमी गति से चल रही योजनाओं पर ध्यान दें। मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ संबंधों में उत्साह बना रहेगा। विवाद की स्थिति से बचें।

धनु-

कैरियर में प्रस्ताव मिलने के आसार है। संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है। जमीनजायजाद के कार्यो में खर्च होगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

मकर-

न चाहते हुये भी समझौता करना पड़ सकता है। आय एवं व्यय में समानता रहेगी। दैनिक कामकाज की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुम्भ-

स्थाई एवं अन्य साधनों में लाभ प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। कारोबारी यात्रा होगी।

मीन-

अपनों की मदद करके खुश होंगे। भाग्यवर्धक समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होगा। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। निजी लोगों से परेशानी होगी।

आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक कोमल शरीर, भावुक होगा। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा 20 वर्ष के बाद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो भी बात करेगा, वह बड़ी चतुराई और गंभीरता के साथ बुद्धिमानी से परिपूर्ण होगी। विद्या के क्षेत्र में रूचि रहेगी। दूसरों पर अधिक भरोसा करेगा,  पिता का भक्त होगा।

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद शुक्ल द्वादशी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, रूई, कपास, तिलहन, आदि में तेजी का योग है। वायदा विचार आज पिछले भाव में नीचे टूटे होंगे, उसी में जोरदार तेजीे होगी। हल्दी, ज्वार, बाजरा, आदि से नरमी रहेगी। भाग्यांक 1473 है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां