22 सितंबर का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
धर्म

आज का राशिफल-22 सितम्बर 2025: शारदीय नवरात्र का पहला दिन इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025:आज का दिन सोमवार हैं। जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन तय होता है। जानते हैं 12 राशियों का दिन आज कैसा रहेगा।

सीमा कुमारी

Today Horoscope: आज का दिन सोमवार हैं। जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि यदि इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला हैं। मांगलिक कार्य में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बहिनों का सुख सहयोग प्राप्त होगा। अतिथि आगमन होगा।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए शुभ एवं सफलता से भरा रहने वाला हैं। श्रम एवं प्रयास से सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यो में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। पदोन्नति होने का योग है।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला हैं। जमीनजायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में व्यवधान पैदा होगा। अनावश्यक खर्च से आपका बजट बिगड़ सकता है। मित्रता उपयोगी रहेगी।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हैं। संतान पक्ष व राजकीय कार्यो में खर्च होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी जबावदारी बढ़ सकती है। सुख सम्मान रहेगा।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए आर्थिक कार्यो में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होने का योग है। मान- सम्मान मिलेगा।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। महिला जाति की सलाह लाभकारी रहेगी। नियमितता का ध्यान रखें, आपके लिये यह हितकर होगा।

तुला-

आज का दिन आपके लिए अच्छा यानी शुभ रहने वाला हैं। कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी। नवीन कार्यो में लाभ होगा। महत्वाकांक्षी कार्यो को गति मिलेगी। साहस और संयम से कार्य करें।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत हैं। आय कम और व्यय की अधिकता रहेगी। गुप्त शत्रुओं से चिन्ता होगी। अपमान एवं तनाव की स्थिति से बचें। पदोन्नति आदि का योग है।

धनु-

आज का दिन आपके लिए जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यवसायिक कार्यो में सफलता मिलेगी। भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के सुख साधन बढे़गे। यश प्राप्त होगा।

मकर-

आज का दिन आपके लिए दिनचर्या नियमित रहेगी। इच्छानुसार कार्य बनेंगे। प्रिय व्यक्ति की भेंटवार्ता होगी। यश, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हैं। परिवारिक समस्या का सरलता से समाधान होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। पूज्य व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी। यश प्राप्त होगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला हैं। मित्र समागम होगा। लाभ प्राप्त होने का योग है। पारिवारिक विवाद को टालना हितकर रहेगा। कौटुम्बिकजनों से महत्वपूर्ण विचार विमर्श हितकर रहेगा।

आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक गंभीर, उदार, एवं दृढ़ निश्चयी स्वाभाव का होगा। इनकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है, भाग्यशाली आकर्षक व्यक्तित्व का रहेगा। दूसरों को अपनी ओर प्रभावित करने की इनमें क्षमता रहेगी। माता पिता का सदैव आदर करेगा।

व्यापार-भविष्य:

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, गुड़ खांड़ चीनी, ज्वार, के भाव में तेजी का रूख रहेगा। सरसों, तिल, तेल, गेहॅू, घी, के भाव में नरमी रहेगी। वायदा विचार आज वस्तु में भाव टूटें उसमें मंदी होगी। भाग्यांक 2611 है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?