20 अगस्त का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
धर्म

आज का राशिफल- 20 अगस्त 2025: वृषभ-कर्क इन दो राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए बाकियों का

Aaj Ka Rashifal 20 August 2025: नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। वृषभ-कर्क इन दो राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए बाकियों का कैसा रहेगा।

सीमा कुमारी

Today Horoscope: आज का दिन बुधवार है। जो भगवान गणेश को समर्पित है, जिन्हें विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से गणपति की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। मकर और कन्या राशि के सितारे कमजोर रह सकते है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी समारोह में शामिल होंगे। घरेलू वातावरण सुखद एवं आनन्ददायक रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय अच्छा है। उन्नति के अवसर मिलेंगे। शारीरिक कष्ट एवं कार्य की व्यस्तता रहेगी। खानपान आदि में सतर्कता रखें। नये कार्यो की रूपरेखा बनेगी।

मिथुन-

आज का दिन मिथुन राशि वालों को वाणी में नियंत्रण रखने की जरूरत है। रूखे व्यवहार से करीबी नाराज होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिक कार्यो में उत्साह बना रहेगा। भाईयों की मदद मिलेगी। आत्मीयता बढेगी।

कर्क-

आज का दिन कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में किये गये बदलाव का अच्छा लाभ मिलेगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। राजकीय कार्यो नौकरी आदि में व्यस्तता रहेगी। महिला जाति की सलाह लेना हितकर रहेगा।

सिंह-

आज का दिन सिंह राशि वालों को आयात निर्यात के कार्य में अच्छे लाभ की संभावना है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। किये गये कार्य का लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक कार्य संतोषप्रद रहेगा।

कन्या-

आज का दिन कन्या राशि वालों को मेहनत के अनुकूल लाभ मिलना मुश्किल है, अध्ययन, कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खर्च की अधिकता रहेगी, पारिवारिक कार्यो पर ध्यान देना अति आवश्यक है।

तुला-

आज का दिन तुला राशि वालों को बुजुर्गो के मार्गदर्शन से अच्छी सफलता मिलेगी, अहंकार, मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी। कामकाज में उत्साह बना रहेगा। दौड़धूप से बचना चाहिये।

वृश्चिक-

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों जल्दबाजी में लाभदायक योजना का फायदा कम मिलेगा। अधिक भरोसे से बचें। कौटुम्बिक सुख मिलेगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह लेना उपयोगी रहेगा।

धनु-

आज का दिन धनु राशि वालों को अटके कार्य मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। पुराने मामले सुलझेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई भी कामकाज कल पर न टालें। परिश्रम अधिक होगा।

मकर-

आज का दिन मकर राशि वालों को जनहित को ध्यान में रखकर निर्णय करें। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रापर्टी के कार्यो में सावधानी रखें। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कुम्भ-

आज का दिन कुम्भ राशि वालों को कार्य क्षेत्र में बर्चस्व बढेगा। मित्रों से किया गया वादा पूरा नहीं होगा। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक एवं व्यापारिक कामकाज पूरा होगा।

मीन-

आज का दिन मीन राशि वालों को सामाजिक जीवन में खास पहचान बनेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी। निजी पुरूषार्थ रहेगा। विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकता है।

आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर, अच्छे संस्कारों और विचारों का होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बचपन में ज्वर, अतिसार, निमोनिया, आदि से तकलीफ होगी। किसी विशेष विज्ञान कला आदि का ज्ञाता होगा। किसी के दबाव में आकर काम नहीं करेगा।

व्यापार भविष्य:

भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला, घी, मॅूगफली, तेल, गुड़, के भाव में तेजी का रूख रहेगा। रूई, कपास, सूत लकडी, से बनी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भाग्यांक 3721 है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच