शारदीय नवरात्रि के 9 शुभ रंग और उनका महत्व (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

इस दिन शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए सभी 9 दिनों के शुभ रंग और उन रंगों की महिमा

Navratri Colours 2025: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही हैं। कहते हैं कि 9 दिन तक मां दुर्गा के रूप के अनुसार उस रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने पर 9 देवियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सीमा कुमारी

Shardiya Navratri 2025 Colours With Dates: नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहारों में से एक हैं। पंचांग के अनुसार, नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि का आरंभ इस साल 22 सितंबर से होने जा रही हैं।

हर साल नवरात्रि के नौ दिनों में भक्तगण देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों में हर दिन का अपना एक विशेष रंग होता है, जो देवी के गुणों और आशीर्वाद को दर्शाता है।

इन शुभ रंगों के अनुसार वस्त्र धारण करने से भक्तों को सकारात्मक ऊर्जा और देवी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं, नवरात्रि 2025 के हर दिन का रंग और उसका महत्व-

नवरात्रि के 9 शुभ रंग और उनका महत्व:

नवरात्रि के पहले दिन- सफेद

नवरात्रि के पहले दिन का रंग सफेद है, जो शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है। यह रंग मन को शांत और निर्मल बनाए रखने का संदेश देता है।

नवरात्रि के दूसरे दिन- लाल

नवरात्रि के दूसरे दिन लाल रंग का होता है, जो शक्ति, ऊर्जा और जोश को दर्शाता है। यह रंग देवी दुर्गा की शक्ति और उत्साह का प्रतीक है।

नवरात्रि के तीसरे दिन- रॉयल ब्लू

नवरात्रि के तीसरे दिन का रंग रॉयल ब्लू है, जो शांति, गंभीरता और समृद्धि का प्रतीक है। यह रंग जीवन में स्थिरता और गहराई लाने का संकेत देता है।

नवरात्रि के चौथे दिन- पीला

नवरात्रि के चौथे दिन पीला रंग पहना जाता है, जो खुशी, उमंग और आशा का प्रतीक है। यह रंग सकारात्मकता और जीवन में नई उम्मीदें जगाता है।

नवरात्रि के पांचवें दिन- हरा

नवरात्रि के पांचवें दिन का रंग हरा है, जो प्रकृति, समृद्धि और संतुलन को दर्शाता है। यह जीवन में ताजगी और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रतीक है।

नवरात्रि के छठे दिन- ग्रे यानी भूरा

नवरात्रि के छठे दिन का रंग ग्रे यानी भूरा होता है, जो अक्सर सादगी और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। यह रंग दर्शाता है कि जीवन में हर परिस्थिति को स्वीकार करना चाहिए।

नवरात्रि के सातवां दिन- नारंगी

नवरात्रि के सातवां दिन नारंगी रंग का होता है, जो उत्साह, जोश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह रंग जीवन में जोश और उमंग भरता है।

नवरात्रि के आठवें दिन- मोर-परी हरा

आठवें दिन मोर-परी हरा रंग पहना जाता है। यह नीला और हरे रंग का एक सुंदर मिश्रण है, जो जीवन में ताजगी, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक है।

नवरात्रि के नौवें दिन- गुलाबी

नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन का शुभ रंग गुलाबी है, जो प्रेम, दया और करुणा का प्रतीक है। यह रंग रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की