साध्वी प्रेम बाईसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
राजस्थान

डेक्सोना के साथ क्यों दिए कई इंजेक्शन? साध्वी प्रेम बाईसा डेथ मिस्ट्री और उलझी, SIT ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Rajasthan News: जोधपुर में मशहूर कथावाचक और भजन गायिका साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में गंभीर जांच चल रही है। जिसमें SIT ने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।

अभिषेक सिंह

Sadhvi Prem Baisa Case: जोधपुर में मशहूर कथावाचक और भजन गायिका साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में गंभीर जांच चल रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने ACP छवि शर्मा की अगुवाई में एक SIT यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है। शुरुआती पूछताछ और सबूतों से कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं, जिनसे पता चलता है कि यह घटना सिर्फ मेडिकल लापरवाही से कहीं ज्यादा है।

मामला तब शुरू हुआ जब साध्वी को बुखार की शिकायत हुई और आश्रम में बुलाए गए कंपाउंडर देवी सिंह ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। शुरू में सिर्फ 'डेक्सोना' इंजेक्शन का जिक्र था, लेकिन SIT की जांच में अब पता चला है कि देवी सिंह ने एक से ज्यादा इंजेक्शन लगाने की बात कबूल की है।

आखिर क्यों दिए गए थे अन्य इंजेक्शंस?

अन्य इंजेक्शंस में दूसरी दवाओं के सॉल्ट, उनकी मात्रा और मकसद की गहन जांच की जा रही है। क्या ये दवाएं इलाज के लिए थीं या किसी और चीज़ के लिए? पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या देवी सिंह के पास इलाज करने के लिए जरूरी मेडिकल क्वालिफिकेशन थी और उनके पिछले रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

क्यों इस्तेमाल किया जाता है डेक्सोना

जानकारी के अनुसार, डेक्सोना एक मजबूत कॉर्टिकोस्टेरॉइड (स्टेरॉयड) दवा है जिसमें डेक्सामेथासोन एक्टिव इंग्रीडिएंट होता है। इसका इस्तेमाल सूजन, गंभीर एलर्जी और इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्याओं (जैसे गठिया, अस्थमा और त्वचा रोग) के इलाज के लिए किया जाता है।

जांच सिर्फ मेडिकल पहलुओं तक सीमित नहीं है। SIT अब आश्रम से जुड़े बैंक खातों और अहम लोगों के पर्सनल खातों की भी बारीकी से जांच कर रही है। संदिग्ध फाइनेंशियल लेन-देन, पैसे के लेन-देन या फाइनेंशियल फायदे से जुड़े किसी भी एंगल की जांच की जा रही है। ACP छवि शर्मा ने साफ कहा है कि इस मामले से जुड़े सभी लोग फिलहाल जांच के दायरे में हैं। ज़रूरत पड़ने पर साध्वी के पिता से भी विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां करेगी असलियत

पूरे मामले का सबसे अहम हिस्सा साध्वी प्रेम बाईसा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट है, जो अभी तक जारी नहीं हुई है। रिपोर्ट 2-3 दिनों में आने की उम्मीद है। इससे मौत की असली वजह का पता चलेगा। जिसमें इंजेक्शन का ओवरडोज, गंभीर रिएक्शन, जहर या कोई और वजह हो सकती है। पुलिस इस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, क्योंकि इससे कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू