कांग्रेस नेता सचिन पायलट (फोटो- सोशल मीडिया) 
राजस्थान

पायलट पाकिस्तान पर जमकर बरसे, सभा में शौर्य और एकता की गूंज; सेना के समर्थन में खूब कसीदे पढ़े

राजस्थान में 'जय हिंद सभा' के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि यह कार्यक्रम सेना के सम्मान में है। उन्होंने बताया कि देश सेना के साथ खड़ा है और कांग्रेस एकता का संदेश दे रही है। उन्होंने केंद्र का समर्थन भी जताया।

सौरभ शर्मा

जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित जय हिंद सभा के मंच से देशभक्ति की आवाज बुलंद हुई। इस सभा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भारतीय सेना के साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए साफ किया कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है। उन्होंने कहा कि सेना का मनोबल बढ़ाना आज हर भारतीय की जिम्मेदारी है और कांग्रेस पार्टी पूरे देश में घूमकर एकता और अखंडता का संदेश दे रही है। इस दौरान पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान ने भी सबका ध्यान खींचा।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जय हिंद सभाओं का मकसद यही है कि यह संदेश जाए कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। आज जब सीमा पर तनाव और खतरे बने हुए हैं, तब हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने सैन्य भाइयों और बहनों का समर्थन करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को पूरा समर्थन दिया है और आतंकवाद के खिलाफ सभी दलों को एक सुर में बोलना चाहिए।

पाकिस्तान पर सीधा हमला इस सभा में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भी कड़ा रुख अपनाया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है और अब उसके पास कोई अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता नहीं बची है। जितनी निंदा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की होनी चाहिए थी, उतनी नहीं हुई है। ऐसे में हमें और सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

सेना के साथ खड़ा है देश

देश के हर कोने में एक आवाज गूंज रही है हमारी सेना के साथ खड़े हैं। जय हिंद सभाओं के जरिए यह भावना मजबूत की जा रही है कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा सबसे ऊपर है। यह राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना की अभिव्यक्ति बन चुका है, जहां हर वर्ग, हर विचारधारा से लोग एकजुट होकर खड़े हो रहे हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल