Rajasthan Panchayat Election Live: राजस्थान में पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह से जारी है। आज सुबह 8 बजे से कांग्रेस औरक बीजेपी के बीच किसकी जीत होगी, इसे लेकर राजस्थान की सियासत गर्म है।
बता दें कि आज 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति वार्डों के लिए मतगणना हो रही है। चुनाव में कुल 1,403 जिला परिषद और 8,245 पंचायत समिति वार्डों के लिए 27,872 उम्मीदवार मैदान में थे।
अब तक 37 पंचायत समिति सदस्यों और चार जिला परिषद सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। इस साल राजस्थान के कुल 41 जिलों में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। मतदान चार चरणों में 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर को कराए गए थे। अब सभी की नजर मतगणना के नतीजों पर है।
सिकराय पंचायत समिती में 13 वार्डों के परिणाम जारी हुए हैं। भाजपा 6 और कांग्रेस 5 सीटों पर जीती। 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
बालोतरा पंचायत चुनाव के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। वार्ड 1 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला ने दमदार जीत दर्ज की। वार्ड 2 में भी कांग्रेस प्रत्याशी मांगी देवी की जीत हुई है। वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश जीते।
वार्ड 5 से बीजेपी के उम्मीदवार खंगार सिंह की जीत हुई है। वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू देवी चुनाव जीती हैं। वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी लीली देवी की जीत हुई है। वार्ड 14 से बीजेपी प्रत्याशी अमराराम देवासी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी सिवरी की जीत हुई है।
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। इस दौरान अब सांचौर के वार्ड 5 का रिजल्ट सामने आ चुका है। जहां भाजपा के आसुराम ने जीत दर्ज की है।
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 19 सीटों पर बढ़त के साथ कांग्रेस से आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर आगे है। उधर, नागौर में हनुमान बेनीवाल की बहन चुनाव जीत चुकीं हैं।