थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठे विधायक। फाइल फोटो, सोर्स-सोशल मीडिया। 
राजस्थान

राजस्थान में विधायक की रंगदारी, नगर निगम कर्मियों को बोले-इसी चौराहे पर कुटूंगा…मर जाएगा साला

MLA Balmukund Acharya: हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे थे। इस दौरान नगर निगम कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

रंजन कुमार

Balmukund Acharya News: राजस्थान की हवामहल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य फिर चर्चा में हैं। मीणा कॉलोनी में अवैध निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान उन्होंने नगर निगम के कर्मियों को तीखी टिप्पणियां की हैं। उन पर आरोप है कि कुटने जैसी बात कही है।

जानकारी के मुताबिक मीणा कॉलोनी में एक मकान पर अवैध निर्माण चल रहा था। नगर निगम ने कुछ दिन पहले मकान को सीज कर दिया था। इसके बावजूद निर्माण का काम फिर शुरू हो गया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने विधायक बालमुकुंद आचार्य से शिकायत की। शिकायत मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद विधायक ने निगम के कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

कॉल नहीं उठाने पर बोले- मिला हुआ है वो

विधायक निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हैं। इसी दौरान एक महिला निगम अधिकारी को फोन करती है, लेकिन फोन नहीं उठता। इस पर विधायक ने गुस्से में कहा, मिला हुआ है वो। मैं आज इसी चौराहे पर उसे कुटूंगा, वीडियो भी बनाऊंगा का। उनकी यह टिप्पणी काफी चर्चा में आ गई है। इसके बाद आसपास खड़े लोगों में भी हलचल मच गई।

मेरा कहना नहीं मानेगा, उसका यही हाल होगा...

काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो विधायक का गुस्सा और बढ़ गया। वे कहते हैं कि उसका इलाज करूंगा। अब मेरे बस की बात नहीं है। वहीं, पास खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि छोड़ो रहने दो। इस पर विधायक ने जवाब दिया, कोई बात नहीं, मर जाएगा साला। मेरा कहना नहीं मानेगा, उसका यही हाल होगा।

नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

पूरे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। कई नेताओं का कहना है कि अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। कुछ नेता विधायक की बात का समर्थन करते हुए कह रहे कि नगर निगम की लापरवाही के चलते ही इलाके में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। बता दें, जुलाई में भी विधायक बालमुकुंद विवादों में आए थे। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल थी, जिसमें वह पुलिस थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठे थे। कांग्रेस ने उनकी फोटो शेयर कर बीजेपी को घेरा था।

महाराष्ट्र सरकार ने HC में मोदी सरकार को दी चुनौती, कांग्रेस ने पूछा- क्या फडणवीस दिल्ली को दे रहे कोई संदेश?

अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान