चाचा ने तंत्र विद्या के लिए अपने भतीजे की बलि दी (फोटो- सोशल मीडिया) 
राजस्थान

पत्नी को पाना है तो लगेगा खून और कलेजी; तांत्रिक की इस बात पर मासूम भतीजे की बलि

Alwar Murder News: अलवर जिले में एक युवक ने पत्नी को वश में करने के लिए अपने 6 साल के भतीजे की बलि दे दी। हत्यारे ने मासूम बच्चे के शरीर से खून निकालने के लिए उसे कई बार इंजेक्शन भी चुभोया था।

सौरभ शर्मा

Man kills nephew to control wife: राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के सरायकलां गांव से एक बहुत ही वीभत्स घटना सामने आई है जहां पर एक 6 साल के मासूम बच्चे लोकेश की हत्या उसके सगे चाचा ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में कर दी। आरोपी चाचा एक तांत्रिक के संपर्क में था और वह तांत्रिक से अपनी पत्नी को बस में करने के टिप्स ले रहा है और यहीं से उसने मासूम भतीजे की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में एक तांत्रिक और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि चाचा ने तंत्र विद्या के लिए अपने भतीजे की बलि दी थी। चाचा की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। ऐसे में पत्नी को वश में करने के लिए तांत्रिक ने बलि मांगकर बच्चे का खून और कलेजी मांगा। लोकेश की मौत के बाद उसके चाचा ने इंजेक्शन लगाकर उसके शरीर से खून निकाल लिया। लेकिन वह उसका (कलेजी) लिवर निकालने में नाकाम रहा।

तांत्रिक चाचा समेत दोनो गिरफ्तार

19 जुलाई को दोपहर के समय सराय कला के रहवासी बिंटू प्रजापति का बेटा लोकेश (6) लापता हो गया। पुलिस और परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो मासूम का शव गांव के एक सूने घर में मलबे के ढेर में मिला। अगले दिन लोकेश के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में लोकेश के चाचा मनोज को गिरफ्तार किया है। चाचा मनोज सुनील नाम के एक तांत्रिक से संपर्क में था उसको भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मनोज की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद मनोज अपनी समस्या लेकर सुनील नाम के एक तांत्रिक के पास गया। तांत्रिक ने उसे अपनी पत्नी को वश में करने के लिए एक बच्चे की बलि देने को कहा।

बाल मन को बहलाकर बलि देने ले गया

तांत्रिक ने मनोज से कहा कि उसे एक बच्चे का खून और कलेजी चाहिए। इसलिए उसे एक बच्चे की बलि देनी होगी। ऐसे में मनोज ने अपने भतीजे लोकेश की हत्या की योजना बनाई। उसने लोकेश को बहला-फुसलाकर एक सुनसान घर में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर इंजेक्शन की मदद से उसके शरीर से चुभो-चुभो कर खून निकाला लेकिन वो लीवर (कलेजी) निकालने में असफल रहा। इसके बाद उसने लोकेश के शव को चारे के ढेर में छुपा के रख दिया। ताकि बाद में वह उसके शरीर से लिवर (कलेजी) निकाल सके, लेकिन बाद में पुलिस और परिवार के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने लोकेश का शव बरामद कर लिया।

हत्यारे चाचा ने कबूला जुर्म

मनोज की योजना धरी की धरी रह गई। पुलिस पूछताछ में लोकेश की मां ने भी मनोज पर हत्या का शक जताया और उसके चाचा पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस पूछताछ में लोकेश के चाचा मनोज और तांत्रिक सुनील ने पुलिस को पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

तांत्रिक को खून की प्यास थी

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज की पत्नी कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उसने अपनी पत्नी को वापस लाने और वशीकरण करने के लिए तांत्रिक सुनील से संपर्क किया था। तांत्रिक ने पूरी प्रक्रिया बताई और कहा कि एक बच्चे की बलि, खून और कलेजा और 12,000 रुपये लगेंगे, ताकि वह तंत्र विद्या के सहारे मनोज की पत्नी को अपने वश में कर सके।

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताजा रेट

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी