जोधपुर एम्स डॉक्टर सुसाइड केस सोर्स ( AI Generated)
राजस्थान

AIIMS जोधपुर के डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खुद को इंजेक्शन लगाने की आशंका

Jodhpur AIIMS: जोधपुर एम्स से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर राज नरेश यादव ने इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को हर एंगल से जांच कर रही है।

आशीष शुक्ला

Jodhpur AIIMS Doctor Suicide: जोधपुर स्थित AIIMS में एक रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक डॉक्टर की पहचान राज नरेश यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक डॉक्टर के रूम से कई सिगरेट बरामद हुई हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ड्यूटी पर था रेजिडेंट डॉक्टर

AIIMS ने आत्महत्या की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। बासनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया। बासनी थानाधिकारी नितीन दवे ने बताया कि AIIMS के ऐनेस्थिसिया विभाग में प्रथम वर्ष के रेजिडेंट अलवर निवासी 31 वर्षीय डॉ राज नरेश यादव मंगलवार को ओटी ड्यूटी पर था।

दोपहर में डयूटी के दौरान ही वह ओटी से बाहर निकले जब दो घंटे तक वापस नहीं लौटे तो साथ के रेजिडेंट डॉक्टरों को चिंता हुई। जब फोन लागाया गया तो कोई जवाब नहीं मिला।

ब्रेक रूम का तोड़ा दरवाजा

राज नरेश की तलाश में साथी डॉक्टर ओटी के ब्रेक रूम में गए, जहां रूम का टायलेट अंदर से बंद था। खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया न आने पर डॉक्टरों ने दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर राम नरेश अचेत पड़ा था। आनन फानन में डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, लाख कोशिश की लेकिन तब तक राम नरेश की मौत हो चुकी थी।

खुद ही इंजेक्शन लगाकर किया सुसाइड

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ऐसा लगता है कि राम नरेश ने खुद ही इंजेक्शन लगाकर सुसाइड किया। इंजेक्शन का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज