तरुण चुघ (सोर्स-सोशल मीडिया) 
पंजाब

CM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने 'सिख विरोधी' बताया, तुरंत दें इस्तीफा

Punjab Politics Controversy: भाजपा नेता तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाल तख्त द्वारा सिख विरोधी करार दिए जाने के बाद पद पर नहीं रह सकते।

करुणा नंद शाहवाल

CM Bhagwant Mann Resignation: पंजाब की राजनीति में अकाल तख्त की टिप्पणी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। चुघ ने दावा किया कि सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था द्वारा 'सिख विरोधी' करार दिए जाने के बाद भगवंत मान को तत्काल सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने विवादित वीडियो मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने वीडियो को एआई द्वारा निर्मित बताकर सिख समुदाय को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि भाजपा नेता ने कहा फॉरेंसिक जांच में वीडियो को सही पाए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए, जिससे सिख समाज की भावनाएं आहत हुईं।

मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने ऐसा करके दुनियाभर में रह रहे सिख समुदाय के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और आज यही वजह है कि लोगों के मन में सीएम मान को लेकर रोष व्याप्त है। भगवंत मान से मैं मांग करता हूं कि उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब के लोग अहंकार और छल को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। पूरे मंत्रिमंडल को इस्तीफा देकर अकाल तख्त के सामने सीएम माम को माफी मांगनी चाहिए।

सिख समुदाय को गुमराह करने का आरोप

महासचिव तरुण चुघ के मुताबिक, जिस व्यक्ति को सिख समुदाय की सर्वोच्च संस्था ने सिख विरोधी करार दिया है, अब उसके पास सिख समुदाय के नेतृत्व करने का कोई भी अधिकार नहीं है। सीएम मान को बिना समय गंवाए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं एक बात दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवंत मान को अब पंजाब की जनता किसी भी सूरत में स्वीकार करने वाली नहीं है। उन्होंने दुनियाभर की संगत को गुमराह करने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस वीडियो को "फर्जी" करार देते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के इशारे पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक "दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित" कदम है, जिसका उद्देश्य आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के जनहितैषी फैसलों को पटरी से उतारना है।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...