सिद्धू मूसेवाला के पिता 2027 में मानसा से चुनाव लडेंगे 
पंजाब

बेटे की बरसी से पहले बड़ा ऐलान: सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे 2027 का चुनाव, मानसा से उतरेंगे मैदान में

सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी से दो दिन पहले उनके पिता बलकौर सिंह ने एलान किया कि वे 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मूसेवाला ने 2022 में मानसा से चुनाव लड़ा था, लेकिन AAP उम्मीदवार से हार गए थे।

सौरभ शर्मा

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ तब आया जब दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। यह एलान उन्होंने अपने बेटे की तीसरी बरसी से ठीक दो दिन पहले किया, जिससे उनके इस फैसले को भावनात्मक जुड़ाव भी मिल गया। बलकौर सिंह ने स्पष्ट कहा कि अब वह सिस्टम में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे और 2027 में मानसा विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। उनके इस फैसले ने मूसेवाला के प्रशंसकों और समर्थकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मानसा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। मूसेवाला की हत्या के बाद उनका परिवार लगातार न्याय की मांग करता रहा है। अब उनके पिता का राजनीति में उतरना सिर्फ एक चुनावी फैसला नहीं बल्कि बेटे की विरासत और न्याय की तलाश का प्रतीक माना जा रहा है।

राजनीति में उतरेंगे मूसेवाला के पिता

बलकौर सिंह ने साफ कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में मानसा से उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे। उन्होंने इस घोषणा के साथ ही मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि जब तक सिस्टम के भीतर आकर न्याय की मांग नहीं करेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में दिए गए एक बयान में जब मुख्यमंत्री ने कहा था कि गोल्डी बराड़ हिरासत में है, वह भी गलत साबित हुआ। इससे साफ है कि जनता से सच छुपाया जा रहा है।

2022 में सिद्धू को मिली थी चुनावी हार

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। सिद्धू को मात्र 36,700 वोट ही मिले थे, जबकि सिंगला को एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे। हालांकि इसके बावजूद मूसेवाला की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा था।

2022 में हुई थी दिनदहाड़े हत्या

29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके शरीर में 24 गोलियां पाई गई थीं। इस हमले में मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस वारदात की जिम्मेदारी कनाडा स्थित एक गैंगस्टर ने ली थी।

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल