पंजाब ड्रग केस (सौजन्य-एएनआई) 
पंजाब

पाकिस्तान से आ रही विदेशी ड्रग्स का पंजाब पुलिस ने किया भांडाफोड़, ड्रग तस्कर नवजोत सिंह समेत अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को जानकारी मिली की पाकिस्तान से जलमार्ग के जरिए विदेशी ड्रग्स भारत लायी जा रही है, जिस पर पंजाब पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस ने एक सीमा पार तस्करी रैकेट को पकड़ा।

प्रिया जैस

पंजाब: पंजाब पुलिस ने एख खुफिया जानकारी के आधार पर एक बड़े तस्करी गिरोह का रविवार सुबह भांडा फोड़ा है। इस दौरान पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से आ रही ड्रग्स को पकड़ा है, और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस को जानकारी मिली की पाकिस्तान से जलमार्ग के जरिए विदेशी ड्रग्स भारत लायी जा रही है, जिस पर पंजाब पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस ने एक सीमा पार तस्करी रैकेट को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि इसी के साथ विदेश में रह रहे मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बरामद किया ड्रग्स

इस दौरान पुलिस ने विदेशी ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव भुल्लर के दो साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा बरामद किया।

अमृतसर में दर्ज FIR

बताया गया कि पाकिस्तान से ड्रग्स लाने के लिए जलमार्ग का इस्तेमाल किया गया था। जांच में टायरों के बड़े रबर ट्यूब भी बरामद किए गए हैं, जो ये दर्शाते हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी जलमार्ग से की गई है। पंजाब पुलिस ने नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (#SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। ड्रग कार्टेल में शामिल और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे-पीछे की क्या कड़ी जुड़ी हो सकती है इसके लिए जांच जारी है।

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी