Mohali Dimple Murder Video: पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पूर्व प्रेमी ने ऑफिस के अंदर घूसकर युवकी को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच पहले अफेयर था, लेकिन कुछ महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया।
मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई, जबकि आरोपी का नाम हरविंदर मान है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसका पूर्व प्रेमी था। दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे, लेकिन कुछ महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया। हरविंदर इसके बाद से ही डिंपल पर फिर से रिश्तें में आने का दबाव बना रहा था। लेकिन डिंपल ने इसे इनकार कर दिया। डिंपल के इनकार से हरविंदर गुस्से से बौखला गया और खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना मोहाली के फेज-11 स्थित बेस्टेक मॉल के पास एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में हुई। चश्मदीदों के मुताबिक हरविंदर अचानक ऑफिस के अंदर घुसा और चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हरविंदर ने उसी चाकू से गला रेतकर खुदकुशी करने की कोशिश की, उसका अस्पताल में इजाल चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि दोनों एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में पिछले तीन सालों से साथ-साथ काम करते थे।
शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि डिंपल और हरविंदर के बीच पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन करीब छह महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रेकअप के बाद से ही हरविंदर परेशान रहने लगा था। वो डिंपल से लगातार दोबारा रिलेशनशिप बनाने की कोशिश कर रहा था, पर डिंपल इसके लिए तैयारी नहीं हुई।
पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन डिंपल ऑफिस में काम कर रही थी। तभी हरविंदर वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों की बीच कहासुनी इतनी तेज हो गई कि आरोपी ने चाकू निकाल लिया और डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरे ऑफिस में अफरातफरी और कर्मचारी दहशत में आ गए।