प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - एएनआई 
पंजाब

पंजाब बॉर्डर पर BSF को बड़ी कामयाबी, दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, हथियारों का जखीरा भी मिला

पहला ड्रोन, जो कि DJI Mavic 3 Classic मॉडल का था, गुरदासपुर जिले के शाहुर कलां गांव के पास एक खेत में मिला। यह तलाशी अभियान बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था।

विकास कुमार उपाध्याय

चंडीगढ़ : पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर बीएसएफ (BSF) और पंजाब पुलिस ने मिलकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीएसएफ ने गुरुवार यानी 1 मई को दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं, जो देश में घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए थे। दोनों ड्रोन गुरदासपुर और अमृतसर जिले के अलग-अलग इलाकों से बरामद हुए हैं।

पहला ड्रोन, जो कि DJI Mavic 3 Classic मॉडल का था, गुरदासपुर जिले के शाहुर कलां गांव के पास एक खेत में मिला। यह तलाशी अभियान बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था। वहीं, दूसरा ड्रोन कुछ ही समय बाद अमृतसर जिले के भैणी राजपूताना गांव के पास बरामद हुआ।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ड्रोन तकनीकी गड़बड़ी या बीएसएफ द्वारा लगाए गए एडवांस काउंटर-ड्रोन सिस्टम के कारण क्रैश हो गए। बीएसएफ के मुताबिक, उनके उन्नत तकनीकी उपकरण और जवानों की सतर्कता लगातार पाकिस्तान से हो रही ड्रोन घुसपैठ को नाकाम कर रही है।

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम

इसी के साथ बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम ने अमृतसर के भरोपाल गांव में एक और बड़ी कार्रवाई की। बीएसएफ की खुफिया इकाई से मिली सटीक सूचना पर बुधवार शाम एक संयुक्त तलाशी अभियानचलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

बरामदगी में शामिल हैं

  • 2 हैंड ग्रेनेड
  • 3 पिस्तौल
  • 6 मैगजीन
  • 50 जिंदा कारतूस

इन सभी हथियारों को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़े आतंकी हमले को टाल दिया। देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अमृतसर में गैंगस्टर पर हमला

इस बीच अमृतसर के कथियावाला बाजार में एक और बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई। गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोने मोटे पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया, "रवनीत सिंह को गोली मारी गई है, अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमें कुछ शुरुआती सुराग मिले हैं और हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।"

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज