पंजाब बीजेपी ऑफिस में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोर्स- @BJP4India
पंजाब

चुनाव से पहले ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की तैयारी में जुटी बीजेपी, सुरक्षा के लिए पंजाब डीजीपी को पत्र

BJP Punjab’s 'Nasha Mukt Punjab Yatras': भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 18 सितंबर पठानकोट के सुजानपुर में एकता स्थल से इस यात्रा की शुरूआत करेंगे। 4 रूटों पर पूरी यात्रा निकालने की तैयारी है।

नितिन कुमार राय

Punjab BJP Writes Letter To DGP: पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुद्दे की तस्वीर साफ होने लगी है। बीजेपी पूरे राज्य में 18 से 30 सितंबर तक ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ निकालने की तैयारी में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर पठानकोट के सुजानपुर में एकता स्थल से इस यात्रा की शुरूआत करेंगे। यात्रा में केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पूरी यात्रा चार रूट पर निकालने की तैयारी है।

117 विधानसभाओं से निकलेगी नशा मुक्त पंजाब यात्रा

अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर टीएमसी के खिलाफ आक्रमक तरीके से अभियान चलाया था। जिसके बाद बीजेपी बेहतरीन प्रदर्शन की। अब पंजाब की सियासी फिजाओं में बीजेपी नशा मुक्ति यात्रा के जरिये लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुट चुकी है। बीजेपी मतदाताओं को नशे के खिलाफ अभियान जागरूक कर आगे बढ़ने की तैयारी में है। पंजाब में बीजेपी चार रूटों पर नशा मुक्त पंजाब यात्रा की घोषणा की है, जो सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

चार रूटों पर बीजेपी की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी ने चार रूट के जरिए पूरे पंजाब में यात्रा का संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रही है। ये रूट है:

  • सुजानपुर(पठानकोट) से जालंधर कैंट

  • फतेहगढ़ साहिब से फगवाड़ा(जालंधर)

  • फाजिल्का से लुधियाना

  • तलवंडी साबो से राजपुरा

बीजेपी की यात्रा का पहला चरण 18 सितंबर से पठानकोट से शुरू होगा। जबकि दूसरी यात्रा 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से निकलेगी। तो वहीं तीसरी यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का और 21 सितंबर को तलवंडी साबो से निकाली जाएगी।

जालंधर में यात्राओं का होगा समापन

चारों रूटों की यात्रा का समापन जालंधर में होगा। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। पूरे यात्रा के दौरान हर रोज बीजेपी के केंद्रीय नेता और केंद्रीय मंत्री भी अलग-अलग क्षेत्रों में जुड़ेंगे। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत पंजाब बीजेपी के बड़े नेताओं भी होंगे।

बीजेपी ने डीजीपी को पत्र लिखा

यात्रा की सुरक्षा को लेकर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा। उन्होंने यात्रा के देखते हुए ट्रैफिक अरेंजमेंट, आवश्यक सुरक्षा उपाय और पुलिस फोर्स की मांग की है। बीजेपी नेता ने यात्रा निकलने वाले क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक, सीनियर पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज