एयरपोर्ट पर रोके गए पंजाब के सीएम भगवंत मान  सोर्स-सोशल मीडिया
पंजाब

तीन घंटे एयरपोर्ट पर रोके गए सीएम भगवंत मान: AAP ने लगाया BJP पर गंभीर आरोप, देखें VIDEO

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोकने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बिना बताएं फ्रांस से लग्जरी सामान लाए जाने के कारण कार्रवाई की गई है।

आशीष शुक्ला

CM Bhagwant Mann Stopped At The Airport: सूखे नशे को लेकर पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ा हुआ एक मामला तूल पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान को फ्रांस से लौटने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि मान को करीब तीन घंटे तक रोका गया और उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार प्रदर्शनी SIAL Paris 2026 में शामिल होने गए थे। इस दौरे का उद्देश्य पंजाब के कृषि और खाद्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देना था।

AAP के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री को सामान की जांच के नाम पर रोका गया और बाद में उनका चालान काटा गया। पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव से जोड़ते हुए केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं। जबकि कस्टम विभाग की माने तो यह कार्रवाई बिना बताएं लग्जरी सामान लाए जाने के कारण की गई है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन