राहुल गांधी और किरेन रिजिजू सोर्स- सोशल मीडिया
राजनीति

Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू

Parliament Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने को लेकर किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से दोबारा मुलाकात की है। परिसीमन व महिला आरक्षण पर सरकार ने कांग्रेस से सहयोग मांगा।

अमन मौर्या

Kiren Rijiju Meets Rahul Gandhi: संसद में बने गतिरोध के बीच भाजपा नेता और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दो दिन में लगातार दूसरी बार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, किरेन रिजिजू और राहुल गांधी के बीच सदन में चल रहे गतिरोध खत्म करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सदन में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर समर्थन देने को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया कि इंडिया गठबंधन के सभी सदस्य दलों से मिलकर वो सरकार बात करेंगे।

कांग्रेस ने लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

मीडिया सूत्रों के अनुसार, सरकार के पास सदन में बिल पास कराने के लिए जरूरी संख्या पूरी है, लेकिन सदन में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है इसलिए कांग्रेस को भी सरकार साथ लाना चाहती है। मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही और परिसीमन को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस ने सरकार पर सदन में चर्चा से भागने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।

दो दिनों में लगातार दूसरी मुलाकात

बता दें, दोनों नेताओं के बीच दो दिनों में यह लगातार दूसरी मुलाकात है। एक दिन पहले विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट को भीतर ही फिर से स्थगित कर दी गई थी। इसके तुरंत बाद संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चैंबर में उनसे मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात में रिजिजू ने राहुल गांधी से परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर कांग्रेस से सहयोग मांगा था। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई।

राहुल ने रखी ये शर्त

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने सरकार के अनुरोध को सिरे से खारिज कर दिया। किरेन रिजिजू से राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर चर्चा, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बिना सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते