फ्रेंडशिप डे 2025 मैसेज (सौ. डिजाइन फोटो) 
फोटो

इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को प्यारे संदेशों से करें विश, खिल उठेंगे चेहरे

International Friendship Day 2025: हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' मनाया जाता है। 3 अगस्त फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप अपने प्यारे दोस्तों को करीब लाने के लिए इन संदेशों के जरिए विश कर सकते है।

दीपिका पाल
Happy Friendship Day 2025- दोस्ती... भगवान का दिया प्यारा सा तोहफा। दोस्ती जैसे खास रिश्ते को सम्मान देने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' मनाया जाता है। जो इस बार आज यानि 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप अपने प्यारे दोस्तों को करीब लाने के लिए इन संदेशों के जरिए विश कर सकते है। साथ ही जानते है फ्रेंडशिप डे से जुड़ी खास बातें।
हर किसी के मन में सवाल उठता है कि,जब साल में 12 महीने होते हैं, तो 'फ्रेंडशिप डे' सिर्फ अगस्त में ही क्यों मनाया जाता है? यह दिन जनवरी, फरवरी या किसी और महीने में क्यों नहीं मनाया जाता है। इसके लिए इस फ्रेंडशिप डे से जुड़ी कहानी है जो इस दिन को खास बनाती है।
फ्रेंडशिप डे के इतिहास की बात करें तो, इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1950 के दशक में अमेरिका में हुई थी। जहां पर सबसे पहले हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक जॉयस हॉल ने दोस्ती को सम्मान देने के लिए एक दिन तय करने की बात कही। पहले अप्रैल, जून औऱ जुलाई में मनाया जाता था। लेकिन एक ताऱीख घोषित करते हुए माना गया कि, लोग बिना किसी त्योहार या परीक्षाओं के तनाव के इस दिन को दिल से मना सकते है।
इतिहास की मानें तो, संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया था। इस दिन को दुनियाभर में सांस्कृतिक विविधता, भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तय किया गया। अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे भारत, अमेरिका, बांग्लादेश जैसे कई देशों में मनाया जाता है।
अगस्त का पहला रविवार चुनने के पीछे वजह बताई जाती है कि, विदेशों में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियों के बाद सत्र की शुरुआत होती है। जब नए दोस्त बनते हैं और पुराने दोस्तों से दोबारा मुलाकात होती है उस दौरान एक दिन को खास बनाते है और छात्र खुलकर इस दिन को एंजॉय भी करते है। साथ ही इस दिवस के मौके पर मौसम भी सुहाना होता है तो मिलने-जुलने का अलग ही मजा होता है।
बताया जाता है कि सन 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन अमेरिका में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। जिस व्यक्ति की हत्या की गई उसका एक अजीज दोस्त था, जब उसे इस घटना के बारे में पता चला तो हताश होकर उसने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। इस खास वजह से अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने का फैसला लिया था। (आईएएनएस के मुताबिक)

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना