विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस बार अकेले नहीं बल्कि अपने ससुराल वालों के साथ मैच का लुफ्त लेने पहुंची थीं। प्रियंका ने इस खास मौके के लिए एक खूबसूरत सफेद रंग की ड्रेस चुनी थी, जिसमें उनका स्टाइल साफ झलक रहा था। यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी इस ऐतिहासिक खेल प्रतियोगिता का गवाह बनने के लिए लंदन पहुंचीं। इस खास मौके पर अनन्या ने लाल रंग का राल्फ लॉरेन ब्रांड की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। साउथ सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री श्रीलीला ने भी महफिल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी थी। वह वहां एक बेहद ही अलग और गैर-पारंपरिक काले रंग के सूट में नजर आईं। उन्होंने फॉर्मल पैंट के साथ एक ढीला-ढाला ओवरसाइज कोट पहना था।इस फेहरिस्त में एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन का नाम भी शामिल है। लंदन में आयोजित विंबलडन 2026 मैच में कल्याणी प्रियदर्शन बिल्कुल साधारण और सहज सफेद कपड़ों में हाथ में कॉफी का मग लिए मैच का आनंद लेती नजर आईं। विंबलडन 2026 मैच आयशा खान ने लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनकर खेल के मैदान में अपने ग्लैमर का तड़का लगाया। इन सभी एक्ट्रेस के शानदार और बेबाक स्टाइल ने खेल के इस महाकुंभ को भारतीय फैंस के लिए और भी ज्यादा खास और यादगार बना दिया।