'Welcome To The Jungle' (फोटो-AI मॉडिफाइड ) 
फोटो

'Welcome To The Jungle' में होंगे कौन-कौन से सितारें...किन कलाकारों का होगा ज़ोरदार वेलकम, जानें यहां...

Welcome To The Jungle Movie Release Date: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। फेमस डायरेक्टर अहमद खान की डायरेक्शन बन रही 'वेलकम टू द जंगल' में एक कॉमेडी फिल्म है। डायरेक्टर अहमद खान अपनी एक्शन, थ्रिलर मूवी के लिए जाने जाते है। चलिए जानते है, अक्षय कुमार के साथ कौन-कौन से फिल्मी सितारें इस फिल्म में नज़र आएंगे।

यति सिंह
'वेलकम टू द जंगल' जल्द ही सिनेमा घरों में दिखाई देने वाली है। लेकिन ये फिल्म अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी चर्चा बटोर रही है। इस फिल्म में कितने सितारे है ये तो एक नज़र में गिनना मुश्किल है। अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर फिल्म में लीड़ रोल में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के साथ-साथ परेश रावल भी नज़र आएंगे।
फिल्म में अभिनेत्रियों की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस का नाम शामिल है। इसके साथ फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए राजपाल यादव, जॉनी लिवर, तुषार कपूर, किकू शारदा फिल्म में नज़र आएंगे।
साथ ही साथ इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, श्रेयस तलपड़े, शारिब हाशमी, मुकेश तिवारी, इनामुलहक, यशपाल शर्मा, जाकिर हुसैन, जैकी श्रॉफ, आफताब शिवदासानी और फरीदा जलाल भी नज़र आएंगी।
बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल'अक्षय कुमार की पॉपुलर मूवी वेलकम की फ्रेंचाइजी मूवी की सहायक मूवी है। इस मूवी का अब तीसरा पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आएगा। खबरों के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 'हैवान' अजय देवन की गोलमाल-5 में भी नज़र आएंगे।
खबरों के अनुसार अक्षय अपनी पहली मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' में भी अभिनय करेंगे। मेकर्स की मानें तो 15 मई 2026 को फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है। ये टीजर 1 मिनट 30 सेकंड का है। यह मूवी 26 जून को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश